भारत जोड़ने निकले राहुल गांधी ने 'नाइजीरिया' को भी जोड़ लिया.., कांग्रेस का एक और 'झूठ'
भारत जोड़ने निकले राहुल गांधी ने 'नाइजीरिया' को भी जोड़ लिया.., कांग्रेस का एक और 'झूठ'
Share:

इंदौर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह पटवारी उर्फ़ जीतू पटवारी ने अपने नेता राहुल गाँधी का महिमामंडन करने के चक्कर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की झूठी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की यात्रा में भारी जन-सैलाब उमड़ पड़ा है। जीतू पटवारी ने लिखा कि, 'जन-सैलाब उमड़ पड़ा है, पूरा भारत चल पड़ा है।' इसके साथ ही साथ ही जीतू पटवारी ने ‘सुप्रभात’ और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का हैशटैग भी लगाया है। हालाँकि, पोल खुलते ही पटवारी ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है।

जीतू पटवारी ने ये ट्वीट रविवार (16 अक्टूबर) की सुबह 7:27 बजे किया था। मगर, सोशल मीडिया के जागरूक लोगों के सामने उनके झूठ ने जल्द ही दम तोड़ दिया। दरअसल, ट्विटर यूजर ‘Lala (@FabulasGuy)’ ने फ़ौरन स्क्रीनशॉट डालते हुए बताया कि ये तस्वीर स्टॉक नामक फोटो प्लेटफॉर्म से ली गई है और यह भीड़ असल में नाइजीरिया की है। इसका अर्थ है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से इसका कोई ताल्लुक नहीं है।  वहीं, पड़ताल करने पर ये तस्वीर कहीं से भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की नहीं मिली। यही नहीं किसी भी मीडिया संस्थान में भी भारत जोड़ो यात्रा के तहत यह तस्वीर नहीं डाली, लेकिन कांग्रेस नेता और उनके समर्थकों ने ये झूठ जमकर परोसा। असल में, ये तस्वीरें नाइजीरिया में हुई ‘Azusa Street Revival crusade’ की है। ये 2019 में नाइजीरिया में हुआ एक विरोध प्रदर्शन था।

 

इसी तस्वीर को एडिट करते हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा कर दी और उसे भारत जोड़ो का बता डाला। इस पर सोशल मीडिया यूज़र्स मजे ले रहे हैं कि,  राहुल गांधी भारत जोड़ने निकले थे, और उन्होंने नाइजीरिया को भी भारत में जोड़ दिया। 

पहले भी पकड़ाया था कांग्रेस का झूठ :-

बता दें कि, इससे पहले भी कांग्रेस के इस तरह के झूठ पकड़ा चुके हैं, जिसके सहारे पार्टी अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश करती है, लेकिन फिर पोल खुल जाती है। हाल ही में पार्टी ने ‘आज तक’ मीडिया चैनल के नाम से एक झूठा सर्वे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था, जिसके आधार पर दावा किया गया था कि देश में राहुल गाँधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अधिक लोकप्रिय हैं। पार्टी ने दावा कर दिया कि राहुल गाँधी की अप्रूवल रेटिंग 52 फीसद है, जबकि नरेंद्र मोदी 46 फीसद रेटिंग के साथ पीछे हैं। लेकिन, ‘आज तक’ ने खुद ही इस सर्वे को फर्जी बताते हुए फ़ौरन वापस लेने के लिए कहा था, जिसके बाद कांग्रेस ने बिना सफाई दिए या माफ़ी मांगे उस ट्वीट को डिलीट कर दिया था। सोशल मीडिया पर लोग ये भी सवाल कर रहे हैं कि, आखिर कांग्रेस इस तरह के झूठे प्रोपेगंडा का इस्तेमाल क्यों करती है, क्या वो अपनी काम के दम पर जनता को अपने साथ नहीं जोड़ सकती ?

अध्यक्ष चुनाव: गांधी परिवार को चाहिए 'जी हुजूर', बस इसी की सजा पाएंगे शशि थरूर !

'मोदी से आगे निकले राहुल गांधी..', कांग्रेस ने जिस चैनल का सर्वे पेश किया, उसी ने खोल दी पोल

कांग्रेस चीफ के चुनाव से खुश हैं ? जानिए सोनिया गांधी ने क्या दिया जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -