Live : दिल्ली MCD चुनाव से मिल रहा कांग्रेस को पुनर्जीवन
Live : दिल्ली MCD चुनाव से मिल रहा कांग्रेस को पुनर्जीवन
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली नगर निगम के चुनावों को लेकर शोर गर्मा गया है। दरअसल एमसीडी के लिए होने वाले उपचुनाव के तहत आज मतगणना हो रही है। चुनाव के शुरूआती रूझान कांग्रेस के पक्ष में आ रहे हैं जबकि सत्ताधारी भाजपा और आम आदमी पार्टी को अधिक सफलता नहीं मिली है। इस चुनाव से दिल्ली में कांग्रेस को पुनर्जीवन मिलता नज़र आ रहा है। इस दौरान भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में कश्मकश बनी हुई है।

अभी तक मिले रुझानों के अनुसार इस समय कांग्रेस 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं भाजपा 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है तो AAP 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। आम आदमी पार्टी अपना खाता खोलते हुए ही नजर आ रही है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में नगर निगम की कुछ सीटों पर काबिज जनप्रतिनिधियों को विधानसभा में स्थान दिया गया। जिसके कारण ये सीटें रिक्त हो गईं।

अब इन सीटों पर उपचुनाव आयोजित किए गए थे। इन चुनावों के तहत जनता ने अपना मतदान किया और विभिन्न वार्डों के लिए पार्षदों का चयन करने की प्रक्रिया आगे बढ़ी। आज इन चुनावों के तहत मतगणना की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -