'कांग्रेस एक पागलखाना, जिसमे मन्दबुद्धी लोगों की कमी नहीं..', भाजपा विधायक का विवादित बयान
'कांग्रेस एक पागलखाना, जिसमे मन्दबुद्धी लोगों की कमी नहीं..', भाजपा विधायक का विवादित बयान
Share:

जयपुर: कांग्रेस पर लगातार हमलावर रहे भाजपा के प्रदेश महामंत्री और रामगंज मंडी से MLA मदन दिलावर ने एक बार फिर कांग्रेस को पर निशाना साधा है। MLA दिलावर ने कांग्रेस पार्टी को पागलखाना बताते हुए कहा है कि इस पागल खाने में मंदबुद्धि और मेंटल डिस्टर्ब लोगों की कमी नहीं है। अक्सर अपने बयानों से विवादों में रहने वाले MLA मदन दिलावर के इस बयान के बाद कांग्रेस में भी दिलावर को लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है।

दरअसल, कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हिंदुओं की शोभायात्रा और जुलूस पर मुस्लिमों के द्वारा हमला करने के मामले में कहा था कि भाजपा पैसे देकर गरीब मुसलमानों से पत्थरबाज़ी करवाती है। जिसके बाद देशभर में सियासी हलचल तेज हो गई थी। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा MLA दिलावर ने कहा कि कांग्रेस के नेता जितने पागल हो चुके हैं, उतने पागल तो देशभर में कहीं नहीं मिलेंगे।

भाजपा MLA मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत खुद को हिंदू कहते हैं, मगर उसके बाद भी उनके इशारे पर अलवर में 300 वर्ष प्राचीन शिव मंदिर तोड़ दिया गया। ऐसा व्यक्ति हिंदू हो ही नहीं सकता। यहां तक कि उन्होंने PCC प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा पर भी आरोप लगाया कि ऐसे लोग सर्वोच्च न्यायालय में जाकर हलफनामा देते हैं और कहते हैं कि भगवान राम पैदा ही नहीं हुए। ऐसी मानसिकता वाले लोगों से हिंदुओं में बेहद नाराजगी देखने को मिल रही है।

आयशा सुसाइड केस में आरोपी पति को 10 साल की जेल, पीड़िता ने साबरमती नदी में कूदकर दी थी जान

दिल्ली में परीक्षा देने के लिए दो घंटे तक भटकता रहा कोरोना संक्रमित छात्र, सुनने को राजी नहीं थे अफसर, फिर..

विश्व बैंक ने भारत के 47 मिलियन अमरीकी डालर के कार्यक्रम को मंजूरी दी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -