कांग्रेस ने किया किसानों को बिना ब्याज लोन देने का वादा
कांग्रेस ने किया किसानों को बिना ब्याज लोन देने का वादा
Share:

शिमला। कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। राज्य प्रभारी सुशील कुमार शिंदे, सह प्रभारी रंजीता रंजन, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू आदि मौजूद थे। कांग्रेस इस चुनाव में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सरकार के कार्यों को भुनाने में लगी है। दूसरी ओर वह केंद्र सरकार की नाकामियों को सामने रखेगी। इस दौरान वह देशभर में छाई महंगाई को लेकर भी चर्चा कर सकती है।

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को रोजगार उपलब्ध करवाने पर जोर दिया है। वह किसानों की बात कर रही है। उसने घोषणापत्र में वादा किया है कि, वह बिना ब्याज के लोन उपलब्ध करवाएगी। किसानों को दिया जाने वाला यह लोन लगभग, एक लाख रूपए का होगा। किसानों को जंगली जानवरों को बचाने हेतु सरकार ने नई स्कीम तैयार की है।

सरकार ने घोषणा की है कि, करीब 50 हजार मेधावी विद्यार्थियों को फ्री लैपटाॅप के साथ 1 जीबी डाटा दिया जाएगा। राज्य में पंचायत के अधिकार बढ़ेंगे। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में सड़कों ने निर्माण और पुलों के विस्तार का वादा किया है। कहा गया है कि खेलों को बढ़ाने के लिए सरकार खेल अकादमियों का निर्माण करेगा। कांग्रेस ने वादा किया है कि, यदि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो फिर दिहाड़ी मजदूरों को 350 रूपए दिए जाऐंगे।

आरक्षण पर कांग्रेस का रूख हो स्पष्ट

हार्दिक पटेल ने आरक्षण पर की, कांग्रेस से दो टूक बात

आज से गुजरात में निकलेगी राहुल गांधी की यात्रा

कांग्रेस पार्षद पर लगा नोट के बदले वोट मांगने का आरोप!

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -