हरियाणा उपचुनाव: बरोदा सीट पर कांग्रेस ने गाड़ा झंडा, इंदु राज नरवाल ने योगेश्वर दत्त को हराया
हरियाणा उपचुनाव: बरोदा सीट पर कांग्रेस ने गाड़ा झंडा, इंदु राज नरवाल ने योगेश्वर दत्त को हराया
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी इंदु राज नरवाल ने जीत दर्ज कर ली है। नरवाल ने यहां से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार और जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे योगेश्‍वर दत्त को मात दी है। सुबह 8 बजे जब वोट काउंटिंग शुरू हुई, योगेश्‍वर तभी से पीछे चल रहे थे। आपको बता दें कि बरोदा सीट पर तीन नवंबर को वोटिंग हुई थी। कोरोना संकट के बीच यहां 68.57 फीसद वोटिंग दर्ज की गई थी।

14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे, किन्तु भाजपा और कांग्रेस के बीच ही टक्‍कर मानी जा रही थी। उल्‍लेखनीय है कि बरोद विधानसभा सीट अप्रैल में कांग्रेस MLA श्री कृष्ण हुड्डा के देहांत की वजह से खाली हुई थी। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्‍ली के अस्‍पताल में एडमिट थे। वह इस सीट से 2009, 2014 और 2019 में लगातार तीन बार निर्वाचित हुए थे। साल 2019 में उन्‍होंने योगेश्‍वर दत्त को ही मात दी थी।

रोहतक के खिड़वाली गांव के निवासी श्रीकृष्ण हुड्डा हरियाणा विधानसभा के सबसे बुजुर्ग विधायकों में से एक थे। वे अपने गांव खिड़वाली में दो दफा सरपंच रहे थे। उसके बाद 1987 में पहली बार लोकदल की टिकट पर विधायक बने थे। इसके बाद 1996 में समता पार्टी से चुनाव जीता। 2005 में कांग्रेस का दमन थाम लिया और किलोई सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद 2009 के चुनाव में वे सोनीपत जिले की बरोदा सीट पर चुनाव लड़े और जीते। यहां से वे 2014 और 2019 में भी निर्वाचित हुए थे।

कार्ति चिदंबरम बोले- EVM को दोष ना दें , चाहे चुनाव परिणाम जो भी हो

आज से हज यात्रा की बुकिंग हुई शुरू, 2021 में अधिक होगी लागत

बिहार में फिर नितीश की सरकार ! 129 सीटों पर NDA को बढ़त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -