MP में कांग्रेस ने किया इलेक्शन कमेटी का ऐलान, कमलनाथ से लेकर दिग्विजय तक इन नेताओं को मिली खास जगह
MP में कांग्रेस ने किया इलेक्शन कमेटी का ऐलान, कमलनाथ से लेकर दिग्विजय तक इन नेताओं को मिली खास जगह
Share:

भोपाल: कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में चुनाव समिति की घोषणा कर दी है। पूर्व सीएम कमलनाथ को इस कमेटी का हेड बनाया गया है। इसके अतिरिक्त पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा, अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह को समिति में सम्मिलित किया गया है। इसके अतिरिक्त MLA आरिफ मसूद को भी इस कमेटी में जगह दी गई है। 

दरअसल, इस वर्ष के अंत में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम एवं तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस मध्य प्रदेश में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के पुरे प्रयास में जुटा है। इसी क्रम में कांग्रेस ने हाल ही में 5 प्रदेशों के पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला को मध्य प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए सीनियर पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके साथ ही पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मधुसूदन मिस्त्री को राजस्थान का वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया। सुरजेवाला कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के लिए बड़ी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। मध्य प्रदेश में उनके साथ चंद्रकांत हंडोरे को मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बनाया गया है, जो विधानसभा चुनाव के चलते पार्टी का काम देखेंगे। 

राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना एवं मिजोरम में नवंबर-दिसंबर 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे। राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। जबकि तेलंगाना में KCR की पार्टी टीआरएस तथा मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट के नेतृत्व में NDA की सरकार बनी थी। हालांकि, मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के पश्चात कांग्रेस के तमाम विधायक भाजपा के खेमे में आ गए। तत्पश्चात, कमलनाथ सरकार सिर गई। अभी राजस्थान, छत्तीसगढ़ में तो कांग्रेस की सरकार है, मगर मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। 

ऑटो रिक्शा ड्राइवर से परेशान होकर फंदे से लटकी 12वीं की छात्रा, जानिए पूरा मामला

हरियाणा के मेवात और नूंह की हिंसा पर नया अपडेट- गाड़ियों में तोड़फोड़ के साथ आगजनी को दिया गया अंजाम

महाराष्ट्र में हुआ बड़ा हादसा, पुल निर्माण के दौरान गिरा क्रेन और स्लैब, 14 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -