नेताजी की जयंती पर येचुरी ने दी श्रद्धांजलि, कहा इसे ''देश प्रेम दिवस'' घोषित करे सरकार
नेताजी की जयंती पर येचुरी ने दी श्रद्धांजलि, कहा इसे ''देश प्रेम दिवस'' घोषित करे सरकार
Share:

नई दिल्ली: मार्क्सवादी कम्युनिटी पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए येचुरी ने कहा है कि, नेताजी देश को एकता, आपसी विश्वास, त्याग और बलिदान की प्रेरणा विरासत में दे गए है। 

डॉलर के मुकाबले मंगलवार को मजबूती के साथ खुला रुपया

येचुरी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ''नेताजी सुभाष बोस ने हमें आज़ाद हिंद फौज का यादगार आदर्श वाक्य दिया: "इत्तेहाद, इतमाद, कुर्बानी" (एकता, विश्वास, बलिदान)। 'जय हिंद ’का देशभक्तिपूर्ण आह्वान, हम सभी को आज तक एकजुट करता है। उल्लेखनीय है कि देश के इस महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का आज ही के दीं 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था। देश आज उनकी 122वीं जयंती का समारोह मना रहा है।

कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत

वहीं नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर वामपंथी दलों ने केंद्र सरकार से उनकी जयंती को देश प्रेम दिवस के रूप में मनाने की मांग उठाई है। आपको बता दें मार्क्सवादी कम्युनिस्ट फार्वर्ड ब्लॉक और आरएसपी की तरफ से यह मांग की गई है कि केंद्र सरकार द्वारा नेताजी की जयंती को ''देश प्रेम दिवस'' के रूप में घोषित किया जाए, ताकि आजाद हिंद फ़ौज से संबंधित राष्ट्रीय महत्व को समझना सरल हो सके।

खबरें और भी:-

 

सोने के दामों में आज फिर आया उछाल, चांदी की कीमतें रही स्थिर

NIT कर्णाटक में निकली युवाओं के लिए भर्ती, वेतन मिलेगा 55 हजार रु

NTPC में 200 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 1 लाख 80 हजार रु

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -