वडोदरा में फैला तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा
वडोदरा में फैला तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Share:

वड़ोदरा : वड़ोदरा के समीप फतेहपुरा क्षेत्र में एक शिव प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। तनाव फैलने के ही साथ दोनों पक्ष एक दूसरे से लड़ने लगे और हिंसा पर उतारू हो उठे। इसके बाद एक समुदाय ने अन्य समुदाय पर पत्थरबाजी प्रारंभ कर दी। विवाद बढ़ने पर क्षेत्र में पुलिस की तैनाती की गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और रबर की गोलियां चलाईं। कुछ देर बाद स्थिति नियंत्रित हो उठी। मामले में कहा गया कि फतेहपुरा में असामाजिक तत्वों द्वारा कथिततौर पर मंदिर में रखी गई भगवान शिव की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया है।

एक अन्य समुदाय के लोगों को .जब मामले की जानकारी लगी तो वे भी एकत्रित हो गए और क्षेत्र में तनाव फैल गया। माममें में पुलिस अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया है। एहतियातन क्षेत्र में धारा 144 लगाए जाने पर विचार किया गया। दूसरी ओर दोषियों को पकड़ने को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई है। तनाव के बाद पुलिस ने एहतियातन विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम कर दिए हैं। मामले में दोनों ही पक्षों में सुलह करने का प्रयास किया जा रहा है तो दूसरी ओर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। विभिन्न अपराधियों और मामले में हंगामा करने वालों की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर वीडियो फुटेज और फोटोग्राफ्स का सहारा भी लिया जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -