इन राज्यों में 4 दिनों तक चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जताया पूर्वानुमान
इन राज्यों में 4 दिनों तक चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जताया पूर्वानुमान
Share:

नई दिल्ली: उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में सर्दी का कहर शुरू हो चुका है। धीरे-धीरे तापमान में गिरावट देखी जाने लगी है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में बीते कुछ दिनों में कई डिग्री सेल्सियस तापमान कम हो चुका है। शीतलहर और कोहरे ने भी लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार (17 दिसंबर) को पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में अगले चार दिनों तक शीतलहर चलने की संभावना है। 

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 4 दिनों तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलेगी। इसके साथ ही, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और त्रिपुरा में अगले दो दिनों तक सुबह और शाम के समय घना कोहरा रहने का अनुमान है। बता दें कि, बीते 24 घंटे में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान के कुछ जिलों का न्यूनतम तापमान 5-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम बारिश दर्ज की गई है। 

वहीं, देश की राजधानी में आज यानी शनिवार (17 दिसंबर) सुबह न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में सुबह 8:30  बजे सापेक्ष आर्द्रता 91 फीसदी थी। 

'मेरा करियर बर्बाद हो जाएगा..', कोर्ट पहुंची श्रद्धा के 35 टुकड़े करने वाले आफताब की जमानत याचिका

पत्नी से हुआ विवाद, तो पति ने 2 साल के मासूम को छत से नीचे फेंका, फिर खुद भी कूदा

महेश्वरास्त्र: भगवान शिव का हथियार बना रहा भारत ! पलक झपकते ही नष्ट हो जाएगा दुश्मन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -