हिमालय से आ रही ठंडी हवाओं ने पूरे देश को कपकपाया
हिमालय से आ रही ठंडी हवाओं ने पूरे देश को कपकपाया
Share:

नई दिल्ली : हिमालय में हो रही बर्फबारी के बाद पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, के साथ पूरे उत्तर भारत में शीत लहर चल रही है। जंहा दिल्ली में सर्दी ने सात साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है तो वही पारा 4.7 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो अभी चार दिन तक ठंड और कोहरे से राहत के आसार नहीं है। पहाड़ों की सर्द हवाओं से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 

घने कोहरे में दिल्ली 

राजधानी में घना कोहरा शुरू हो गया है। इससे लगातार दृश्यता कम हो रही है । हालात को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट दो दिन और बढ़ा दिया गया है। अब राष्ट्रीय राजधानी में 22 दिसंबर तक ऑरेंज अलर्ट रहेगा। दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में भी अलर्ट रहेगा। कोहरे का असर चंडीगढ़, बिहार, सिक्किम और मप्र में भी रहने के आसार हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार श्रीलंका में चक्रवाती तूफान के असर से दक्षिण राज्यों में कई जगह शुक्रवार को बारिश हुई। कई जगह बिजली के साथ - साथ ओले भी गिरे 

सबसे ठंडा लद्दाख का लेह

देश में सबसे ठंडा लद्दाख का लेह क्षेत्र रहा। वहां पारा मानइस 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा करगिल में पारा माइनस 15.1 डिग्री रहा। कुपवाड़ा में पारा माइनस 5.8 डिग्री, पहलगाम में माइनस 7.5 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 6 डिग्री रहा।

ठण्ड से काँपी दिल्ली, शिमला से भी निचे पहुंचा तापमान

कड़ाके की ठण्ड से परेशान हुए दिल्लीवासी, इतना कम था तापमान

इस कारण और ठंडी हो सकती है दिल्ली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -