Coal India ने कर्मचारियों को दिया बड़ा दिवाली गिफ्ट, अकाउंट में आएँगे 68500 रुपए
Coal India ने कर्मचारियों को दिया बड़ा दिवाली गिफ्ट, अकाउंट में आएँगे 68500 रुपए
Share:

नई दिल्ली: सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) ने अपने नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने इन कर्मचारियों के लिए 2019-20 के लिए परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवॉर्ड (PLR) के रूप में हर कर्मचारी को 68500 रुपए देने की घोषणा की है। दिवाली के तोहफे के रूप में यह राशि कर्मचारियों के बैंक एकाउंट्स में 25 अक्टूबर से पहले जमा हो जाएगी।

कंपनी के इस फैसले के कारण लगभग 2.62 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और कंपनी पर 1700 करोड़ का बोझ बढ़ेगा। इस फैसले का फायदा कोल इंडिया की 8 सहायक कंपनियों के कर्मचारियों को भी मिलेगा। गत वर्ष कंपनी ने अपने कर्मचारियों को PLR के रूप में 64700 रुपए दिए थे। इस बार कोरोना वायरस महामारी के कारण इकॉनमी पर असर पड़ने के बाद भी PLR में 5.87 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इस साल कोरोना वायरस के कारण कोयले की बिक्री प्रभावित हुई, इसके बावजूद कर्मचारियों को अधिक बोनस दिया जा रहा है।

कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 2019-20 में जिन नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों ने कम से कम 30 कार्यदिवस पूरे कर लिए हैं, उन्हें पीएलआर pro rata basis पर दिया जाएगा। कोल इंडिया के प्रबंधन और सेंट्रल ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच रांची में हुई मीटिंग में यह फैसला लिया गया।

छह महीने की गिरावट के बाद सितंबर टेम्बर में भारत में बढ़ा 6% निर्यात

इस दिन से खुलेगा असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

सम्पूर्ण भारत के 10 शहरों में रैपिडो ऑटो सेवा उपलब्ध

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -