यूक्रेन से लौटे नागरिकों से CM योगी ने की मुलाकात, कही ये बड़ी बात
यूक्रेन से लौटे नागरिकों से CM योगी ने की मुलाकात, कही ये बड़ी बात
Share:

लखनऊ: देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यूक्रेन से लौटे 50 विद्यार्थियों से मुलाकात की। यूक्रेन में हजारों के आँकड़े में भारतीय फंसे हुए हैं, उन्हें वापस लाने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत अब तक हजारों भारतीय विद्यार्थी वतन लौट चुके हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के लगभग 550 विद्यार्थी वापस लौटे हैं। इसमें से 50 विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री योगी ने आज मुलाकात की। साथ ही विद्यार्थियों से वहां की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि संकट के वक़्त हमें धीरज बनाए रखना है। हौसला नहीं खोना है। उन्होंने कहा कि विदेश में सरकार के 4 मंत्री कैंप कर रहे हैं। यूक्रेन से अभी तक 1400 विद्यार्थी वापिस लौट चुके हैं। यूक्रेन के पड़ौसी देश में पहुंचे विद्यार्थियों को स्वदेश वापस लाने का प्रयास निरंतर जारी है। उत्तर प्रदेश में 33 मेडिकल कॉलेज सामान्य तौर पर चल रहे हैं। राज्य के प्रत्येक जनपद में मेडिकल कॉलेज बनान हमारा लक्ष्य है। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 4 से 5 लाख रूपये में पढ़ाई हो रही है। सीएम ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 2400 विद्यार्थी यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि MBBS के विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई कैसे हो इस पर विचार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी बच्चों के भविष्य के लिए सजग हैं। प्रधानमंत्री मोदी विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए यूक्रेन पड़ौसी देशों के संपर्क में हैं। रविवार को सीएम आवास पर हुई इस मुलाकात के चलते बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा उपस्थित रहे। वहीं, भारतीय वायु सेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान रविवार प्रातः यूक्रेन में फंसे 210 लोगों को लेकर वायु सेना के हिंडन एयरबेस पर पहुंचा। वायु सेना का यह एयरबेस उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मौजूद है।

CWG 2022 के लिए भारतीय हॉकी के 3 दिग्गज करेंगे सन्यास से वापसी

VIDEO: इस एक्टर ने आँखों पर डाला पिघलता मोम, देखकर उड़ जाएंगे आपके होश

VIDEO! IGT के मंच पर अचानक आ पहुंची भूतनी, देखकर बुरा हुआ जजेस का हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -