बिना आंकड़े चर्चा करते हैं राहुल गांधी- सीएम रूपाणी
बिना आंकड़े चर्चा करते हैं राहुल गांधी- सीएम रूपाणी
Share:

गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना की। वे रविवार को मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना की। उनका कहना था कि, राहुल गांधी बिना कोई आंकड़ा दिए चर्चा करते हैं, वे केवल गप्पे लड़ाते हैं। गौरतलब है कि, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रति वर्ष करीब 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे

मगर गुजरात में 30 लाख लोग बेरोजगार हैं, राहुल गांधी के इसी बयान को लेकर रूपाणी ने पलटवार किया था। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की थी। गौरतलब है कि, राहुल गांधी अपनी सभाओं में केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचनाऐं करते रहे हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार को नोटबंदी, जीएसटी आदि, मसलों पर आड़े हाथों लिया है। उनका मानना है कि, मोदी सरकार विकासवादी बातें करती है। मगर विकास के कार्य नहीं करती। केंद्र सरकार न तो रोजगार दे सकी है, और न ही अपने वादे पूरे कर सकी है। केंद्र सरकार को लेकर, कांग्रेस महंगाई बढ़ने के आरोप लगाती रही है। कांग्रेस द्वारा पैट्रोलियम मूल्य वृद्धि को लेकर भी चर्चा की जाती रही है।

अमित शाह करेंगे, हिमाचल प्रदेश में रैलियां

जितिन प्रसाद का परिवार, थाम रहा भाजपा का हाथ

व्हाय प्लस श्रेणी के सुरक्षा चक्र में आए मुकुल रॉय

दलित नेता जिग्नेश ने की राहुल से मुलाक़ात

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -