85 साल बाद भोपाल पहुंची महिला हॉकी टीम की वीरांगनाएं, CM ने दिए लाखों रुपए
85 साल बाद भोपाल पहुंची महिला हॉकी टीम की वीरांगनाएं, CM ने दिए लाखों रुपए
Share:

भोपाल: आज भोपाल में टोक्यो ओलंपिक में गई महिला हॉकी टीम की सभी सदस्य पहुंची हैं। जी हाँ, मिली जानकारी के तहत भोपाल में महिला हॉकी टीम के सम्मान के लिए मिंटो हॉल में कार्यक्रम आयोजित हुआ और इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया है। बताया जा रहा है इस दौरान CM ने सभी महिला हॉकी खिलाड़ियों को 31-31 लाख रुपये सम्मान राशि के तौर पर भी दिए हैं। आप सभी जानते ही होंगे कि CM शिवराज ने ओलंपिक के खत्म होने के दौरान महिला हॉकी खिलाड़ियों को सम्मानित करने की घोषणा की थी।

भोपाल में हुए इस कार्यक्रम में खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। आप सभी को बता दें कि महिला हॉकी टीम के भोपाल पहुंचने पर बहुत ही खुशी का अवसर था, क्योंकि कोई नेशनल हॉकी टीम 85 साल बाद भोपाल पहुंची थी। जी दरअसल इससे पहले 17 जून 1936 को मेजर ध्यानचंद के साथ बर्लिन ओलंपिक खेलने गई पुरुष हॉकी टीम भोपाल आई थी। उस समय नवाब ऑफ भोपाल ने टीम को 1000 रुपये की ईनाम के तौर पर दिए थे। वहीं, अब जब इस बार टीम पहुंची तो 31 लाख रुपये बतौर ईनाम हर महिला खिलाड़ी को दिया गया।

पहुंची हॉकी टीम की ये खिलाड़ी- कार्यक्रम में टीम की कप्तान सुश्री रानी रामपाल ,सविता पूनिया, दीप ग्रेस एक्का, निशा, गुरजीत कौर, सलीमा टेटे, उदिता, मोनिका, निक्की प्रधान, नेहा, पी सुशीला चानू, वंदना कटारिया, नवनीत कौर, नवजोत कौर, शर्मिला देवी, लालरेमसियामी, ई।रजनी, रीना खोकर और नमिता टोप्पो को सम्मानित किया गया है। आप सभी को बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक काफी शानदार प्रदर्शन किया था। जी हाँ, और यह पहली बार था जब कोई भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

मध्यप्रदेश बना देश में सबसे अधिक कोरोना का पहला टीका लगाने वाला राज्य

राजपूतों के खिलाफ विवादित बयान देकर फंसे रामेश्वर शर्मा

MP: आकाशीय बिजली गिरने से 9 की मौत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -