MP: आकाशीय बिजली गिरने से 9 की मौत
MP: आकाशीय बिजली गिरने से 9 की मौत
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के देवास आगर मालवा जिले में तेज बारिश होने के चलते गिरी आकाशीय बिजली ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जी हाँ, मिली जानकारी के यहाँ दोनों स्थानों पर हुए हादसों में नौ लोगों की जान चली गई। खबरों के अनुसार छह की देवास व तीन की आगर मालवा में मौत हुई है। इस बारे में जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने दुःख जताया है। आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, देवास जिले में बीते सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से टोंकखुर्द, खल, गगनखेड़ा तथा बामनीबुजुर्ग में बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हुई है।

इन हादसों में जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उन्हें कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने तत्काल मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग (राहत शाखा) राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत जनहानि पर परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इसी के साथ बामिनी बुजुर्ग निवासी दीपा, सावित्री को घायल होने पर इंदौर रेफर किया गया है। खबरों के अनुसार पशु हानि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। ठीक ऐसे ही आगर -मालवा में भी बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है।

बताया जा रहा है जिले के मनासा, पिलवास लसुलड़िया केलवा में बिजली गिरने की घटनाएं हुई हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास एवं आगर मालवा जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से नागरिकों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है और दोनों जिलों के जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने इन हादसों पर दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति देने के साथ ही तीन गंभीर घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

यज्ञ में 108 आहुतियां देकर की गईं 'भगत सिंह' के पुनर्जन्म की प्रार्थना

बिग बॉस की इस मशहूर विनर का हाल देख चौंके फैंस

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक़ को पड़ा दिल का दौरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -