CM ठाकरे का BJP पर पलटवार, बोले- 'महाराष्ट्र को बदनाम न करें...'
CM ठाकरे का BJP पर पलटवार, बोले- 'महाराष्ट्र को बदनाम न करें...'
Share:

मुंबई: शनिवार को महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी में सब कुछ स्थिर और सामान्य है। सरकार को लेकर एक भ्रम के हालात उत्पन्न किए जा रहे है। किन्तु ऐसा कुछ नहीं है। महाराष्ट्र को बदनाम करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। दरअसल हाल ही में बीजेपी ने बोला था कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी गठबंधन के घटक दलों में प्रतिस्पर्धा चल रही है। 

मुख्यमंत्री ठाकरे ने गृहमंत्री दिलीप वसले पाटिल के साथ नाराजगी की खबरों को भी गलत बताया है। उन्होंने कहा कि ये बात पूर्ण रूप से मनगढ़ंत है। शनिवार को एक समारोह के चलते मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र देश की अर्थव्यवस्था में सबसे अधिक योगदान देता है। महाराष्ट्र को बदनाम करने का प्रयास न की जाए, क्योंकि इससे देश की अर्थव्यवस्था को हानि होगी। उन्होंने कहा कि ये सरकार विकास के लिए बनी है। अपना काम बखूबी कर रही है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने इल्जाम लगाया था कि NCP तथा कांग्रेस शिवसेना का दुरुपयोग कर रहे हैं। पहले हिंदू त्योहारों पर पाबंदी लगाई जाती हैं। फिर बीजेपी की तरफ से दबाव बनाए जाने के पश्चात् उन्हें हटाया जाता है। साथ ही कहा था कि शिवसेना निचले स्तर की राजनीति कर रही है। वहीं आदित्य ठाकरे ने कहा कि बीते 2 वर्षों से कोरोना ने हमें जकड़ रखा है। किन्तु हमने प्रदेश के विकास को रुकने नहीं दिया। हमें हर विभाग में बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। किन्तु विकास का काम कभी नहीं रुका। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2023 तक सड़कों के निर्माण को पूरा कर लिया जाएगा। अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी काम जारी है। आदित्य ने कहा कि मैं और कांग्रेस के नेता असलम शेख मुंबई के लिए एक साथ काम कर रहे हैं। हमने सिटी प्लानिंग पर फोकस किया है।

भक्ति में डूबे CM योगी, हाथों से गर्भ गृह के पत्थरों पर लिखा- 'श्री राम'

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी का बड़ा बयान, बोले- मोबाइल फ़ोन की वजह से होते हैं बलात्कार

'मुझे भारत सरकार में मंत्री होने पर गर्व..', जानिए किरेन रिजिजू ने क्यों कही ये बात ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -