CM शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
CM शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्रा ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं
Share:

भोपाल: आज यानि 11 मार्च 2021 को देशभर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। आप सभी जानते ही होंगे यह पर्व बहुत ही ख़ास होता है। इस पर्व पर भोलेनाथ का पूजन किया जाता है। अब आज इस खास पर्व पर आम लोगों से लेकर ख़ास लोगों तक को बधाई देते हुए देखा जा रहा है। अब इसी क्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट कर कहा है, 'भगवान शिव के आशीर्वाद से हम अपनी अच्छाइयों को जागृत कर समाज एवं राष्ट्र की सेवा तथा उत्थान के लिए स्वयं को समर्पित कर दें। हम सब शिवमय हो जायें और सबके कल्याण की भावना से कार्य करें, यही महादेव के चरणों में हमारी सच्ची श्रद्धा और पूजा होगी।'

इसी के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है- 'आपको महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई! आदिदेव भगवान शिव की कृपा से सुख, समृद्धि, आनंद और मंगल हो। जगत का कल्याण हो, यही प्रार्थना! हर हर महादेव! "ऊँ नम: शम्भवाय च मयोभवाय च नम: शंकराय च मयस्कराय च नम: शिवाय च शिवतराय च" प्रदेश के निरंतर विकास और लोगों के कल्याण की कामना भगवान शिव से करता हूं। ऊँ नम: शिवाय:' इस तरह मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई दी है।

वहीं उनके अलावा मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट किया है और सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, 'शिव सत्य है, शिव अनंत है, शिव अनादि है, शिव भगवंत है।' बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद हमेशा हम-सब पर बना रहे। यही कामना करता हूं।' नरोत्तम मिश्रा के अलावा भी अन्य नेताओं ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं।

आम आदमी पार्टी पर छाया कोरोना का संकट, संक्रमण की चपेट में आए ये नेता

ब्रिटिश संसद में हुई नए कृषि कानूनों पर चर्चा, शशिर थरूर बोले- 'इसमें सरकार का दोष नहीं है'

ममता बनर्जी के भतीजे ने शेयर की अस्पताल की तस्वीर, कहा- 'भाजपा अपने आपको संभालो'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -