पंडित कुंजीलाल दुबे जी की जयंती पर CM शिवराज ने किया नमन
पंडित कुंजीलाल दुबे जी की जयंती पर CM शिवराज ने किया नमन
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष पंडित कुंजीलाल दुबे की आज जयंती है। आप सभी को बता दें कि आज के दिन (18 मार्च सन 1896) को पंडित कुंजीलाल दुबे का जन्म नरसिंहपुर जिले के आमगांव ग्राम में एक सम्भ्रान्त परिवार में हुआ था। वह मध्यप्रदेश के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष थे और आज उनकी जयंती पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें नमन किया है। जी दरअसल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष पंडित कुंजीलाल दुबे की जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 

आप देख सकते हैं उन्होंने ट्विटर के माध्यम से ट्वीट करते हुए लिखा है- 'मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष, असमर्थों के जीवन में प्रकाश पुंज बनकर चमकने वाले जनसेवक स्व. पंडित कुंजीलाल दुबे जी की जयंती पर कोटिश: नमन! आपके पुण्य और मंगलदायी विचारों के आलोक में मध्यप्रदेश सदैव चमकता रहेगा।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि मध्य प्रदेश शासन, संसदीय कार्य विभाग के अधीन विधान सभा के प्रथम अध्यक्ष पंडित कुंजीलाल दुबे के नाम पर 24 अप्रैल 1998 को संसदीय विद्यापीठ की स्थापना की गई।

जी दरअसल इसका मुख्य उद्देश्य संसदीय पद्धति एवं प्रक्रिया की जानकारी देना है। साल 1924 में पंडित कुंजीलाल दुबे को हिन्दू महासभा की राज्य इकाई का सचिव निर्वाचित किया गया था और साल 1937 में वे कांग्रेस में सम्मिलित हुए। उसके बाद उन्होंने जीवन कांग्रेस तथा गांधीजी के सिद्धान्तों को समर्पित कर दिया। साल 1939 में वह त्रिपुरा में आयोजित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महाधिवेशन की स्वागत समिति के सचिव चुने गए थे। आपको बता दें कि पंडित कुंजीलाल दुबे देहावसान 2 जून, 1970 को हुआ था।

नितीश कुमार बोले- बढ़ते कोरोना से सतर्क रहने की जरुरत, बिहार में जांच की संख्या बढ़ाएंगे

Cadbury India के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस, 241 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप

क्या सिद्धार्थ शुक्ला के कारण 'बिग बॉस 14' में नहीं गए थे आसिम रियाज? अभिनेता ने उठाया सच से पर्दा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -