संबित पात्रा के भगवान जगन्नाथ वाले बयान पर छिड़ी सियासी जंग, विपक्षी नेताओं ने BJP पर बोला हमला

संबित पात्रा के भगवान जगन्नाथ वाले बयान पर छिड़ी सियासी जंग, विपक्षी नेताओं ने BJP पर बोला हमला
Share:

पुरी: पुरी संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी संबित पात्रा के एक बयान पर जंग छिड़ गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री और भगवान जगन्नाथ को लेकर एक टिप्पणी की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां वो एक ओड़िया चैनल को इंटरव्यू देते हुए सुने जा सकते हैं कि, भगवान जगन्नाथ प्रधानमंत्री मोदी के भक्त हैं। संबित पात्रा के इस बयान पर विपक्षी नेताओं ने बीजेपी पर हमला बोला है। ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ पूरे विश्व के भगवान हैं। उन्हें किसी एक मनुष्य का भक्त कहना महाप्रभु का अपमान है। यह दुनिया के करोड़ों जगन्नाथ भक्तों एवं ओड़िया समाज का अपमान है। इससे पूरे समाज को दुख हुआ है। महाप्रभु ओड़िया अस्मिता के सबसे बड़े प्रतीक हैं। 

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "आज पुरी में नरेंद्र मोदी जी के रोड शो की भारी कामयाबी के बाद मैंने कई मीडिया चैनलों को कई बाइट्स दीं। हर जगह मैंने उल्लेख किया कि मोदी जी श्री जगन्नाथ महाप्रभु के एक उत्साही भक्त हैं। एक बाइट्स के चलते गलती से। उन इसका उच्चारण बिल्कुल विपरीत है। मैं जानता हूं कि आप भी इसे जानते और समझते हैं। किसी अस्तित्वहीन मुद्दे को मुद्दा न बनाएं। हम सभी की कभी-कभी जुबान फिसल जाती है।"

काग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, सत्ता के नशे में चूर बीजेपी भारत के लोगों की तो बात ही छोड़िए, हमारे देवताओं को भी नहीं बख्शेगी। बीजेपी के पुरी प्रत्याशी द्वारा की गई टिप्पणी करोड़ों लोगों द्वारा पूजे जाने वाले महाप्रभु श्रीजगन्नाथ का अपमान है। मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा, हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। 4 जून को 'लोगों की इच्छा' से यह अहंकार नष्ट हो जाएगा। राहुल गांधी ने इस बयान की आलोचना करते हुए लिखा, "जब पीएम स्वयं को बादशाह और दरबारी उन्हें भगवान मानने लगें तो समझ लीजिए कि पाप की लंका का पतन निकट है। करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार मुट्ठीभर भाजपाइयों को किसने दिया? यही अहंकार उनके विनाश की वजह बन रही है।"

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा, दिल्ली के सीएम ने आरोप लगाया कि संबित पात्रा की टिप्पणी बीजेपी नेताओं के "अहंकार" को दर्शाती है। अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, "मैं बीजेपी के इस बयान की कड़ी निंदा करता हूं। वे सोचने लगे हैं कि वे भगवान से भी ऊपर हैं। यह अहंकार की पराकाष्ठा है। मोदी जी को भगवान भक्त कहना भगवान का अपमान है।"

सरकार का बड़ा कदम, भिखारी ही नहीं अब भीख देने वालों पर भी होगी सख्त कार्रवाई

'पति ने नींद की गोली खिलाकर काट दिये बाल और...', MP में नई नवेली दुल्हन को किया टॉर्चर

MP में हुई BA के छात्र की मौत पर हुआ बड़ा खुलासा, सामने आई ये वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -