CM शिवराज ने बहनों के साथ खाई रोटी भाजी और चटनी, बोले- 'क्या देवता भी इतना स्वादिष्ट भोजन कर पाते होंगें'
CM शिवराज ने बहनों के साथ खाई रोटी भाजी और चटनी, बोले- 'क्या देवता भी इतना स्वादिष्ट भोजन कर पाते होंगें'
Share:

बुरहानुपर: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार करने बुरहानपुर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी वाड्रा के दमोह दौरे पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज झूठ की दुकान खोलने आज कांग्रेस की एक नेत्री दमोह में आई हैं। काठ की हांड़ी एक बार चढ़ती है बार बार नहीं, किसानों के कर्ज माफ का फिर झूठ बोल रहे हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेसी भगवान राम के पोस्टर निकालने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिख रहे हैं, करोड़ों लोगों के दिल में राम बसे हैं उन्हें कैसे निकलोगे। पीएम नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर ऐतिहासिक कार्य किया है। प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी ने हर घर नल से जल पहुंचाया, कांग्रेस ने जनता का हक मारा, योजनाओं से वंचित किया। उन्होंने कहा कि हम आवास योजना के वंचित लोगों को भी आवास देंगे। भविष्य में भारतीय जनता पार्टी सरकार का संकल्प है एक परिवार एक रोजगार। मुख्यमंत्री शिवराज ने लोगों को संकल्प दिलाया।

वही बुरहानपुर जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच पर आने से पहले कन्याओं के साथ रोटी भाजी तथा चटनी खाई। मंच पर आकर कहा कि चटनी रोटी खाकर ऐसा लगा कि देवता भी इतना स्वादिष्ट भोजन क्या कर पाते होंगें, उन्होंने कहा कि इसमें मेरी बहनों का प्यार मिला था, इसलिए इतना स्वादिष्ट था। शिवराज ने कहा कि बीते चुनाव में मैंने मंजू दादू से कहा था कि उनका सम्मान सुनिश्चित करुंगा आज वह उम्मीदवार है। इसी प्रकार सुमित्रा कास्डेकर को वचन देता हूं।

'3 साल में शिवराज सरकार ने सिर्फ 21 नौकरियां दी..', दमोह से MP सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी, जातियां गिनने का मुद्दा भी उठाया

'गरीब बैगा, भारिया और सहरिया के कमलनाथ जी ने 1000 रुपये क्यों बद किये?', प्रियंका गांधी से CM शिवराज का सवाल

बंगाल में दुखद सड़क हादसा, ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 की मौत, कई घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -