मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान
मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान
Share:

भोपाल: आगामी कुछ ही दिनों में होने वाले लोक सभा चुनाव की रणभेरी बजने से पहले मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने आज शुक्रवार (15 मार्च) को शासकीय कर्मचारियों के हित में एक बड़ा ऐलान किया है। राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है। इसका लाभ लगभग सात लाख कर्मचारियों को मिलेगा। 

राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने अधिकारीक एक्‍स हैंडल पर इसकी सूचना पोस्‍ट कर कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि, 'शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में 4% वृद्धि का निर्णय लिया गया है। इस वृद्धि के उपरांत महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई, 2023 से कुल 46% हो जाएगी। इसका लाभ 1 मार्च, 2024 (भुगतान अप्रैल, 2024) से मिलेगा।'

बता दें कि, इस ऐलान के बाद अब राज्य के कर्मचारियों को 42 के बजाय 46 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। ये जुलाई 2023 से होगा देय होगा। अप्रैल में मिलने वाले मार्च के वेतन से ही इसे लागू कर दिया जाएगा। जुलाई, अगस्त और सितंबर 2024 में 3 किस्तों में एरियर मिलेगा। हालांकि केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में अभी भी राज्य के कर्मचारियों को 4 प्रतिशत कम भत्ता दिया जाएगा।

पंजाब में भी कांग्रेस को झटका, AAP के हुए विधायक राजकुमार चब्बेवाल !

अकबर-सिकंदर नहीं, अब महाराणा प्रताप और चंद्रगुप्त की वीरगाथा पढ़ेंगे इस राज्य के छात्र

देवी पाटन मंदिर में सीएम योगी ने की पूजा अर्चना, स्कूल पहुंचकर बच्चों से भी की बात

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -