अकबर-सिकंदर नहीं, अब महाराणा प्रताप और चंद्रगुप्त की वीरगाथा पढ़ेंगे इस राज्य के छात्र
अकबर-सिकंदर नहीं, अब महाराणा प्रताप और चंद्रगुप्त की वीरगाथा पढ़ेंगे इस राज्य के छात्र
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने जल्द ही इतिहास की पुस्तकों में परिवर्तन करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेज की इतिहास की पुस्तकों में अब सिकंदर एवं अकबर महान नहीं होगा, इतिहास के पन्नों में अब महाराणा प्रताप 'महान' लिखा जाएगा, चंद्र गुप्त 'महान' लिखा जाएगा, हम तथ्यों के आधार पर इसे स्कूल-कॉलेज की पुस्तकों में शामिल करने जा रहे हैं।

राज्य में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने स्कूल-कॉलेज की इतिहास की पुस्तकों से अकबर-सिकंदर का नाम हटाकर महाराणा प्रताप, चंद्र गुप्त एवं विक्रमादित्य के बारे में पढ़ाने की बात कही है। उन्होंने पुस्तकों में परिवर्तन करने का ऐलान किया। उन्होंने इस सम्मेलन में कहा कि अंग्रेजों ने हमारे देश के 7 लाख स्कूल एवं कॉलेज बंद किए थे, अंग्रेजों के वक़्त हमारे पूर्वजों को अशिक्षित कहके अपमानित किया जाता रहा है, इतिहास के पन्नों में हमारे पूर्वजों को लुटेरा अपराधी बताया गया, गलत इतिहास पढ़ाया जाता रहा है, हम पुस्तकों में परिवर्तन करेंगे। 

इंदर सिंह ने कहा कि सिर्फ अंग्रेजों ने ही नहीं, कांग्रेस ने भी 70 वर्षों तक गलत तथ्यों के आधार पर वही इतिहास पढ़ाने का काम किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 4 वर्षों के मंथन के बाद 2020 में पूरी शिक्षा की व्यवस्था को बदलने का काम किया। अब इतिहास भी सही करेंगे। इतिहास के पन्नों पर आक्रमणकारी महान नहीं लिखा जाएगा, इतिहास के पन्नों पर लुटेरा महान नहीं लिखा जाएगा, अब इतिहास के पन्नों पर तो महाराणा प्रताप ही महान लिखा जाएगा, इतिहास के पन्नों पर विक्रमादित्य महान लिखा जाएगा, चंद्रगुप्त ही महान लिखा जाएगा, सिकंदर महान नहीं होगा, अकबर महान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हम भारत के गौरवशाली इतिहास को स्कूल-कॉलेज की पुस्तकों में सम्मिलित करने जा रहे हैं।

महाराष्ट्र सरकार ने बदले मुंबई के इन आठ रेलवे स्टेशनों के नाम, अब ये होगी नई पहचान

असम में कांग्रेस को लगेगा झटका ! टिकट न मिलने से नाराज़ सांसद अब्दुल खालिक दे सकते हैं इस्तीफा

iPhone 14 पर मिल रहा है बंपर ऑफर, ऐसे उठा सकेंगे फायदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -