CM धामी ने ISRO वैज्ञानिकों को दिया उत्तराखंड में बसने का निमंत्रण, बोले- 'हर सुविधा देगी सरकार'
CM धामी ने ISRO वैज्ञानिकों को दिया उत्तराखंड में बसने का निमंत्रण, बोले- 'हर सुविधा देगी सरकार'
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चंद्रयान 3 मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले वैज्ञानिकों तथा तकनीशियनों की टीम को उत्तराखंड में बसने का न्योता दिया है। इसके लिए उत्तराखंड सरकार हर संभव सुविधा प्रदान कराएगी। चंद्रयान अभियान में जुटी इसरो टीम को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मिशन में सम्मिलित वैज्ञानिक एवं तकनीशियनों की टीम का देवभूमि उत्तराखंड की धरती पर स्वागत है। 

ISRO टीम के सदस्य कभी भी यहां आकर प्रदेश का आतिथ्य स्वीकार कर सकते हैं। साथ ही कहा कि टीम के सदस्य अगर अभी या अपनी सेवानिवृत्ति के पश्चात् भी यहां बसने का फैसला लेंगे तो प्रदेश सरकार इस कार्य में उन्हें पूरा सहयोग देगी। इस काम में उन्हें कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। धामी ने कहा कि इस टीम ने देश को गौरवान्वित किया है, इस सफलता से भारत का नाम पूरी दुनिया में हुआ है। इसलिए टीम के सदस्य यहां आकर, देवभूमि का आतिथ्य स्वीकार करने के साथ ही यहां के युवाओं एवं वैज्ञानिक समुदाय का भी मार्गदर्शन कर सकते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड में वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देते हुए, यहां होने वाले अध्ययन एवं रिसर्च को इंटरनेशनल लेवल पर पहुंचाना चाहती है। इसके लिए सरकार के स्तर से कई नीतिगत कार्य किए जा रहे हैं।

सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि चंद्रयान की दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग से भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक कामयाबी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी एवं इसरो के वैज्ञानिकों की टीम को बधाई व शुभकामनाएं दीं। बुधवार शाम को सीएम धामी ने सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय ननूरखेड़ा व नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय बनियावाला के छात्र-छात्राओं के साथ चंद्रयान की कामयाब लैंडिंग का सजीव प्रसारण देखा। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया के प्रत्येक क्षेत्र में नंबर एक बनने की दिशा में अग्रसर है। एक वक़्त हमारे देश को सपेरों का देश कहा जाता था, आज विज्ञान के क्षेत्र में देश नंबर -1 बना है।

मुंबई में फटी पाइपलाइन, लबालब हुईं सड़कें, हजारों लीटर पानी हुआ बर्बाद

70 करोड़ लोगों के पास शौचालय नहीं, चाँद पर क्यों पैसा खर्च रहे ? BBC के सवाल पर आनंद महिंद्रा ने दिया मुंहतोड़ जवाब

मुश्किल था, फिर भी दक्षिण ध्रुव ही क्यों चुना ? चंद्रयान-3 की सफलता के बाद ISRO चीफ ने दिया जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -