CM केजरीवाल ने कहा, BJP को वोट दिया तो डेंगू के लिए जवाबदार होगी दिल्ली की जनता
CM केजरीवाल ने कहा, BJP को वोट दिया तो डेंगू के लिए जवाबदार होगी दिल्ली की जनता
Share:

नई दिल्ली : एमसीडी चुनाव के चलते नेताओं द्वारा व्यापक तौर पर चुनाव प्रचार किया जा रहा है इस दौरान नेता एक दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के प्रचार अभियान में ट्विट करते हुए लिखा है कि यदि इस बार दिल्ली के लोगों ने भाजपा को वोट दिया तो फिर वे डेंगू के लिए जवाबदार होंगे।

उन्होंने लिखा कि भाजपा के एमसीडी बोर्ड में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस के नेताओं को आड़े हाथ लिया। उन्होंने सीवर का पानी सड़कों पर बहने से गंदगी फैलने का आरोप लगाया है। सीएम केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस के नेताओं पर तुच्छ राजनीतिक हथकंडे अपनाए जाने का आरोप लगाया।

उनका कहना था कि दिल्ली में व्यवस्थाऐं चरमराई हुई है। विद्युत ट्रांसफार्मर्स से तेल चोरी हो रहा है। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं की भागीदारी सामने आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है, मगर भाजपा कांग्रेस व्यवस्थाऐं दुरूस्त करने के स्थान पर व्यर्थ की राजनीति करते रहते हैं।

MCD चुनाव में BJP को प्रचंड बहुमत, सर्वे में हुआ खुलासा

आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव को लेकर जारी किया घोषणापत्र

BJP ने सविता खत्री को दिखाया बाहर का रास्ता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -