क्रिसमस का उल्लास, गिरिजाघरों में रोशनी का उजास
क्रिसमस का उल्लास, गिरिजाघरों में रोशनी का उजास
Share:

नई दिल्ली : आज रविवार को देश भर में क्रिसमस का उल्लास बिखर रहा है। इस अवसर पर जहां गिरिजाघरों में सुबह से ही विशेष कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो गया था वहीं प्रार्थना करने के लिये भी ईसाई समाज के लोग बड़ी संख्या में जुटे। शनिवार-रविवार की मध्य रात 12 बजे प्रभु यीशु का जन्म हुआ तो गिरिजाघरों में मौजूद समाजजन खुशी से सराबोर हो गये।

क्रिसमस के अवसर पर गिरिजाघरों में रोशनी का उजास छाया हुआ दिखाई दे सकता है। क्रिसमस की तैयारियां बीते एक सप्ताह से ही शुरू हो गई थी। ईसाई समाज के लोगों ने बताया कि क्रिसमस समाज का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है तथा इसे मनाने के लिये विशेष तैयारियां की जाती है।

बच्चों ने जहां सांता क्लाॅज खरीदे वहीं सजावटी सामग्री की भी बिक्री जोरों पर होती रही। समाजजनों के मुताबिक इस दिन प्रभु ईसा मसीह का जन्म हुआ था तथा इस दिन को बड़ा दिन भी कहा जाता है। प्रभु ईसा मसीह ने विश्व भर को प्यार से रहने के लिये तो संदेश दिया ही वहीं इंसानियत के भी वे प्रतिमूर्ति माने जाते है।

ईसाई धर्म का उत्सव-क्रिसमस , साथ ही साथ जानिए 25 दिसंबर का इतिहास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -