अपने जन्मदिन पर पटन देवी का आशीर्वाद लेने पहुंचे चिराग, पापा को याद कर हुए भावुक
अपने जन्मदिन पर पटन देवी का आशीर्वाद लेने पहुंचे चिराग, पापा को याद कर हुए भावुक
Share:

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का आज जन्मदिन है। जन्मदिन के अवसर पर चिराग पटना के प्रसिद्ध पटनदेवी मंदिर में पूजा करने पहुंचे। वहां उन्होंने माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान चिराग भावुक नज़र आए, उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब पापा के बगैर जन्मदिन मना रहा हूं।

गौरतलब है कि एक ओर पिता के न होने का गम तो दूसरी तरफ चुनावी कार्यक्रम की व्यस्तता की वजह से इस साल चिराग पासवान का जन्मदिन फीका रहा। चिराग पासवान का जन्मदिन पहले काफी उत्साह और उमंग से मनाया जाता था। चिराग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर आज पापा (राम विलास पासवान) की वह वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वे चिराग के पिछले जन्मदिन पर शुभकामना देते दिखाई दे रहे हैं। 

बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के 74 वर्षीय संरक्षक राम विलास पासवान का 8 अक्टूबर को निधन हो गया था।  उनके पुत्र और लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी थी। चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि, ''पापा...अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है, आप जहां भी हैं, हमेशा मेरे साथ हैं। आपक बहुत याद आ रही है पापा।" 

 

5-6 नवंबर को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे अमित शाह, नड्डा की यात्रा हुई रद्द

गुजरात में गरजे मोदी, बोले- पुलवामा हमला कभी नहीं भूल सकता देश, लोगों ने की थी भद्दी राजनीति

फ्रांस हमला: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद बोले- भारत को पाक और तुर्की से सीखने की कोई जरुरत नहीं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -