5-6 नवंबर को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे अमित शाह, नड्डा की यात्रा हुई रद्द
5-6 नवंबर को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे अमित शाह, नड्डा की यात्रा हुई रद्द
Share:

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के संगठनात्मक मामलों का मुआयना करने के लिए पांच नवंबर से पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। पार्टी सूत्रों ने इस संबंध में जानकारी दी है। देर रात के एक घटनाक्रम में, पश्चिम बंगाल भाजपा के महासचिव सयंतन बसु ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का छह नवंबर से प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया है।

बसु ने शुक्रवार रात मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ''जे पी नड्डा जी की यात्रा फिलहाल निरस्त हो गई है। यह फैसला लिया गया है कि अमित शाह जी पांच नवंबर से दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल जाएंगे।'' उन्होंने कहा कि, ''उनके पांच नवंबर को मेदिनीपुर जिले की यात्रा करने की संभावना है और अगले दिन वह प्रदेश के पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है।'

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि शाह संगठन के विभिन्न पहलुओं पर मंथन करेंगे और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे। उन्होंने कहा, 'यह कमोबेश इनडोर कार्यक्रम होंगे। संभावना है कि वह कोलकाता में एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर सकते हैं।'

फ्रांस हमला: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद बोले- भारत को पाक और तुर्की से सीखने की कोई जरुरत नहीं

तुर्की में भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 12 लोगों की मौत, 438 घायल

बिहार चुनाव: प्रचार करते-करते थके राहुल गांधी, बहन के घर आराम करने शिमला पहुंचे

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -