अब स्नैपचैट के प्यार के लिए पाकिस्तान पहुंची चीनी महिला, हैरान कर देने वाली है कहानी
अब स्नैपचैट के प्यार के लिए पाकिस्तान पहुंची चीनी महिला, हैरान कर देने वाली है कहानी
Share:

हाल ही प्यार के लिए सीमा हैदर, फिर अंजू और अब एक चीनी महिला अपना सबकुछ छोड़ पाकिस्तान पहुंच गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक चीनी महिला अपने पाकिस्तानी प्रेमी से शादी करने खैबर पख्तूनख्वा पहुंची है। पकिस्तान पहुंची 21 वर्षीय चीनी महिला का नाम सुन गाओ फेंग बताया जा रहा है। जिसकी मित्रता पाकिस्तानी शख्स से सोशल मीडिया पर हुई थी जो आहिस्ता-आहिस्ता प्यार में बदल गई। इस महिला के प्रेमी का नाम जावेद है, जो खैबर पख्तूनख्वा के निचले दीर जिले में रहता है। 

पुलिस अफसरों के मुताबिक, चीनी महिला तीन महीने के टूरिस्ट वीजा पर चीन से गिलगिट होते हुए सड़क मार्ग से बुधवार को इस्लामाबाद पहुंची है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि स्नैपचैट पर पाकिस्तानी शख्स से हुए प्यार के पश्चात् चीन महिला ने पाकिस्तान आने का फैसला कर लिया। यहां आने के पश्चात् गाओ फेंद ने इस्लाम अपना लिया है तथा अब वह जावेद से शादी करने की योजना बना रही है। पुलिस ने बताया कि जावेद मूल रूप से खैबर पख्तूनख्वा के आदिवासी बहुल क्षेत्र में स्थित बाजौर जिले का रहने वाला है। जो अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए जावेद ने चीन महिला को निचले दीर जिले के समरबाग तहसील में अपने मामा के घर पर रखा हुआ है। 

वही इस मामले पर निचले दीर जिला पुलिस अफसर जियाउद्दीन ने कहा कि पाकिस्तानी युवक एवं चीनी महिला की मुलाकात सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट पर हुई थी तथा वे 3 वर्षों तक संपर्क में हैं। आगे उन्होंने कहा कि पुलिस ने चीनी महिला को सुरक्षा प्रदान है। साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गाओ फेंद के आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्राप्त एक रिपोर्ट के मुताबिक, फैंग ने इस्लाम धर्म अपना लिया है तथा अपना इस्लामिक नाम किस्वा रख लिया है। जल्द ही दोनों शादी की योजना बना रहे हैं हालांकि तारीख के बारे में खुलासा नहीं हो पाया है। 

यहाँ महिलाओं के सजने संवरने पर लगी रोक! बंद हो रहे हजारों ब्यूटी सलून

VIDEO! लैंड रोवर डिफेंडर 130 चलाते नजर आए बाबा रामदेव, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भीषण आग का हैरान करने वाला वीडियो, जान बचाने के लिए भागते दिखे लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -