यहाँ महिलाओं के सजने संवरने पर लगी रोक! बंद हो रहे हजारों ब्यूटी सलून

कई देशों में महिलाओं को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसी देश में उन्हें मजबूरन हिजाब पहनना होता है, तो किसी देश में घर से निकलने पर भी पुरुषों की अनुमति लेनी होती है। अब एक देश से ऐसी खबर आई है, जो महिलाओं के लिए किसी परेशानी से कम नहीं। यहां उनसे सजने संवरने का हक़ ही छीन लिया गया है। हम यहां अफगानिस्तान की बात कर रहे हैं।

वही इस देश में तालिबान ने 25 जुलाई को घोषणा की कि देश में सभी ब्यूटी सलून एक महीने की डेडलाइन के अंदर बंद कर दिए जाएंगे। तालिबान के नैतिकता एवं दुराचार उन्मूलन मंत्रालय के प्रवक्ता सादिक आकिफ महजीर ने अभी इस मामले में कुछ नहीं कहा कि फैसला नहीं मानने वालों के खिलाफ क्या ताकत का उपयोग किया जाएगा। हालांकि ये ताजा फैसला महिलाओं के अधिकारों एवं स्वतंत्रता को छीनने का एक बड़ा कदम है। उन्हें पहले ही शिक्षा, सार्वजनिक स्थानों एवं कार्यालयों से दूर कर दिया गया है। तालिबान का कहना है कि उसने ब्यूटी सलून बंद करने का फैसला इसलिए लिया है क्योंकि ये वो सर्विस भी देते हैं, जो इस्लाम के खिलाफ हैं। तथा शादी के उत्सव के चलते दूल्हे के परिवारों के लिए आर्थिक मुश्किलें उत्पन्न होती है।

सलून बंद करने के लिए एक महीने की समय सीमा के ऐलान की वजह से विरोध प्रदर्शन भी हुआ। जिसमें दर्जनों ब्यूटीशियन एवं मेकअप आर्टिस्ट राजधानी काबुल में एकत्र हुए। सुरक्षा बलों ने विरोध प्रदर्शन को समाप्त करने के लिए फायर होज एवं टेसर का उपयोग किया एवं अपनी बंदूकों से हवा में गोलियां चलाईं। तालिबान के इस फैसले से हजारों महिलाओं का रोजगार छिन जाएगा। इसे लेकर अंतर्राष्ट्रीय समूहों की तरफ से भी चिंता जताई गई है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि वो प्रतिबंध को वापस लेने के लिए अफगानिस्तान के अफसरों से बात कर रहा है।

'सपा ने मुगल संग्रहालय बनवाया था और हम शिवाजी म्यूजियम बनवा रहे है', CM योगी का बड़ा बयान

कारगिल युद्ध का एक वीर जवान जो कहता था 'मैं मौत को भी मार दूंगा'

'राज्य में महिलाओं के लिए आरक्षण क्यों लागू नहीं किया गया', SC ने केंद्र सरकार को लगाई फटकार

- Sponsored Advert -

Most Popular

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -