VIDEO! लैंड रोवर डिफेंडर 130 चलाते नजर आए बाबा रामदेव, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
VIDEO! लैंड रोवर डिफेंडर 130 चलाते नजर आए बाबा रामदेव, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
Share:

योग गुरु एवं पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक बाबा रामदेव को हाल ही में लैंड रोवर डिफेंडर 130 चलाते हुए देखा गया है। बाबा रामदेव जिस गाड़ी में सवार थे उसका दाम 1.41 करोड़ रुपये बताया जाता है। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह कार उनकी है या नहीं। लेकिन बाबा रामदेव को 1.41 करोड़ रुपये की कार चलाते हुए देख लोग सोशल मीडिया पर हैरान हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब बाबा रामदेव किसी महंगी कार की सवारी करते दिखाई दिए हैं, बल्कि इससे पहले भी वह कई लग्जरी गाड़ियों में दिखाई दे चुके हैं। 

हाल ही में खबर आई थी कि बाबा रामदेव ने महिंद्रा की XUV 700 कार खरीदी है। वहीं वायरल हो रहे वीडियो में बाबा रामदेव जिस कार में सवार हैं उसका नाम लैंड रोवर डिफेंडर 130 एक लक्जरी SUV है, जिसका डिजाइन बेहतरीन रूप से विकसित किया गया है। बाबा रामदेव जिस गाड़ी में सवार थे उमसे तमाम अत्याधुनिक फीचर्स सम्मिलित किए गए हैं, जिसे चलाने के चलते आरामदायक सफर का अनुभव किया जा सकता है।

वही बाबा रामदेव ने बीते कुछ सालों में योग, आयुर्वेद, और स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए स्वयं को समर्पित किया है। उनके स्वास्थ्य संबंधी उपायों एवं स्वदेशी उत्पादों के प्रशंसकों में विशेष लोकप्रियता है। इसलिए उन्हें इस विशेष गाड़ी के साथ देखते हुए उनके चाहने वाले आश्चर्यचकित हैं।बाबा रामदेव के पास उपस्थित अन्य कारों की बात करें तो ऐसा बताया जाता है कि उनके गैराज में लैंड रोवर डिस्कवरी, रेंज रोवर इवोक, महिंद्रा स्कॉर्पियो, महिंद्रा एक्सयूवी 700 एवं जगुआर एक्सजेएल मौजूद हैं। गाड़ियों के इस कलेक्शन से ऐसा लगता है बाबा रामदेव बड़ी एवं लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं।

दोस्त के लिए भारत से पाकिस्तान पहुंची अंजू ने कुबूल किया इस्लाम धर्म, किया नसरुल्लाह से निकाह

ज्योति मौर्य का हुआ निधन! सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

'शिवराज सरकार आजकल हर बात में सौदेबाजी कर रही है', कमलनाथ ने बोला हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -