ग्लोबल टाईम्स में चीन ने लिखा भारत के साथ किसी भी तरह के टकराव के लिए तैयार
ग्लोबल टाईम्स में चीन ने लिखा भारत के साथ किसी भी तरह के टकराव के लिए तैयार
Share:

बीजिंग। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद बढ़ गया है। जहां भारत ने चीन को सिक्किम क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य करने से रोका वहीं अब चीन अपने सरकारी मीडिया के माध्यम से भारत को धमकी दे रहा है। इन शब्दों में लिखा गया है कि चीन किसी भी तरह से टकराव हेतु तैयार है, डोकलाम के मसले पर चीन युद्ध हेतु जाने से पीछे नहीं हटेगा। यदि ऐसा होता है तो फिर भारत को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के एक लेख में लिखा गया है 1962 के युद्ध के बाद भारत लगातार उत्तेजित कर रहा है। लेख में लिखा गया है कि चीन सभी गतिरोधों और टकरावों के लिए तैयार रहे। समाचार पत्र में चीन को डोकलाम क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी गई है। चीन किसी भी तरह के टकराव से डरता नहीं है।

वे स्वयं इस बात के लिए तैयार हैं। उल्लेखनीय है कि चीन का मीडिया भाषा का प्रयोग करने में लगा है। चीन ने तिब्बत में भी सैन्य अभ्यास किया। चीनी मीडिया में चीन की सेना की गोलीबारी का अभ्यास करते हुए वीडियो जारी किया गया था। चीन की संप्रभुता को चुनौती दे दी गई है। चीन को टकराव हेतु तैयार रहना होगा। गौरतलब है कि चीन भारत को कह रहा है कि उसे डोकलाम सेक्टर से हटाना चाहिए।दोनों ही देशों को संयम व शांति की जरूरत है। चीन की अर्थव्यवस्था को लेकर भी कहा गया है कि चीन आर्थिक हालात को लेकर भी तैयार है।

चीन की सेना में है तनाव का माहौल, तिब्बत में किया अभ्यास

बीफ मसले और अन्य मामलों में विपक्ष सरकार को घेरेगा

चीन और भारत के विवाद पर कुछ इस तरह की फारूख अब्दुल्ला ने टिप्पणी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -