'दिल्ली के बच्चे बनाएँगे दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा..', CM केजरीवाल ने किया ऐलान
'दिल्ली के बच्चे बनाएँगे दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा..', CM केजरीवाल ने किया ऐलान
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने आज यानी गुरुवार (28 जुलाई) को कहा है कि देश आजादी के 75 वर्षों का जश्न मना रहा है। 4 अगस्त को दिल्ली में हजारों बच्चे एकत्रित होंगे और विश्व का सबसे बड़ा तिरंगा बनाएंगे। उस दिन सभी संकल्प लेंगे कि अब भारत रुकेगा नहीं, थमेगा नहीं। हम 130 करोड़ भारतीय मिलकर भारत को विश्व का नंबर 1 देश बनाएंगे। 

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि कुछ लोग पूछते हैं कि, क्या भारत विश्व की अगुवाई कर सकता है? क्यों नहीं? अगर 130 करोड़ भारतीय साथ आ गए, तो भारत दुनिया का नंबर-1 देश बन सकता है। 75 वर्ष पूर्व भारतवासियों ने साथ मिलकर अंग्रेजों को खदेड़ा था। अब हम एक बार फिर इकट्ठे होकर भारत को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएंगे। उन्होंने कहा कि देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए। फिर भी हम पीछे क्यों रह गए? 

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि भगवान ने हमें सब कुछ दिया है। यदि इन नेताओं और सियासी दलों के भरोसे रहे तो देश 75 साल और पीछे रह जाएगा। आइए हम सब मिलकर प्रण लें कि हम भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ और ताकतवर राष्ट्र बनाएंगे। उन्होंने कहा कि, भारत भारत विश्व का नम्बर वन देश क्यों नहीं बन सकता है ? मगर इसके लिए सबको एकसाथ आना होगा 75 वर्ष पूर्व हमने एक होकर अंग्रेजों को भगाया था, अब एकजुट होकर फिर से भारत को दुनिया का नम्बर वन देश बनाएंगे'

सारी मर्यादाएं लांघ गई कांग्रेस.., राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए ऐसे अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल क्यों ?

CM शिंदे ने किया शिवसेना में की नई नियुक्तियों का ऐलान

अवैध खनन में सामने आया CM सोरेन के करीबी का हाथ, 30 करोड़ की शिप से जुड़ा है मामला

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -