मुख्यमंत्री कप का एक दिवसीय खेलो का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री कप का एक दिवसीय खेलो का हुआ आयोजन
Share:

मंडला। मुख्यमंत्री कप कार्यक्रम का आयोजन में पूर्व राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम नापा मंडल अध्यक्ष विनोद कछवाहा जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र वेद एवं जिला खेल अधिकारी रविंद्र ठाकुर सहित अन्य की उपस्थिती  में हुआ।खेल व युवा कल्याण विभाग की ओर से युवा अभियान के अंतर्गत लाइन मैदान में मुख्यमंत्री कप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें विभिन्न खेल एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती प्रतियोगिताओं का नामांकन किया गया।

पूरे दिन हुए घमासान के बाद शाम को कार्यक्रम का समापन हुआ जिसमें एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह कंवर, भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी कोतवाली थाना प्रभारी जनक सिंह रावत, नीरज मरकाम सहित अन्य लोग मौज़ूद रहे साथ ही प्रतियोगिओं को सम्मानित किया।

जिला खेल अधिकारी रविंद्र ठाकुर ने आयोजन के संबंध में लोगो को जानकारी देते हुए कहा कि इस मुख्यमंत्री कप के अंतर्गत पुलिस ग्राउंड में 18 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिकाओं की एक दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में छह खेलों कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल व ऐथ्लैटिक्स नामांकित किया गया है। इसमें चयनित बच्चे जबलपुर में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

जिला जेल में साध्वी का हुआ सत्संग, बंदियों ने नशा नहीं करने की ली शपथ

भादवामाता मंदिर का होगा भव्‍य निर्माण, 26 करोड़ के निर्माण कार्यो का हुआ भूमिपूजन

नकली पुलिस बनकर घूम रहे थे तीन युवक,पुलिस ने मौके पर धर दबोचा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -