अंडरवल्र्ड डाॅन छोटा राजन के प्रत्यर्पण की कार्रवाई तेज
अंडरवल्र्ड डाॅन छोटा राजन के प्रत्यर्पण की कार्रवाई तेज
Share:

नई दिल्ली : अंडरवल्र्ड डाॅन छोटा राजन को जल्द ही इंडोनेशिया से भारत लाया जाएगा। इस मामले में उसे लेकर प्रक्रियाऐं प्रारंभ कर दी गई हैं। भारत और इंडोनेशिया को प्रत्यर्पण संधि के क्रियान्वयन को करने के लिए कार्य में तेजी लाने की आवश्यकता है। इंडोनेशिया में भारत के राजदूत गुरजीत सिंह द्वारा यह भी कहा गया कि प्रत्यर्पण संधि और पारस्परिक कानूनी मदद हेतु संधि पहले की जा चुकी है। दूसरी ओर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी इस देश की यात्रा करेंगे, वे रविवार को इंडोनेशिया पहुंचेंगे। इस दौरान कार्यान्वयन के लिए पत्रों का आदन-प्रदान किया जाएगा।

इस मामले में सिंह द्वारा कहा गया कि दो संधियों को लेकर प्रक्रिया संयोग से उपराष्ट्रपति की यात्रा से जुड़ी हुई बताई जा रही है। इस मामले में यह भी कहा गया है कि छोटा राजन को भारत वापस लाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है। जिसके लिए किसी भी तरह की समय-सीमा को निर्धारित नहीं किया गया है। इस मामले में यह भी कहा गया है कि भारत वापस लाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

जिसके लिए किसी भी तरह की समय सीमा नहीं है। इस दौरान उन्होंने इसे अटकलबाजी करार दिया है। भारत-इंडोनेशिया में प्रत्यर्पण संधि पर वर्ष 2011 में हस्ताक्षर किए गए थे। माना जा रहा है कि छोटा राजन को जल्द भारत लाया जाएगा। दरअसल छोटा राजन भी भारत आना चाहता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -