सोशल मीडिया पर छाया समर और मेघा का नया गाना
सोशल मीडिया पर छाया समर और मेघा का नया गाना
Share:

भोजपुरी सिंगर और अभिनेता समर सिंह की फैन फॉलोइंग बहुत अच्छी है। इस केस में वो पावर स्टार पवन सिंह से लेकर ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव तक को टक्कर दे रहे है। समर का कोई भी गाना इंटरनेट पर आते ही छा जाता है। फैंस उनके गानों को खूब पसंद करते हैं। इसी दौरान समर सिंह और शिल्पी राज का एक म्यूजिक वीडियो 'काला सूट सलवरवा' (Kala Shoot Salwarwa) सामने आ चुका है। इस गाने में मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने भी अपनी सुरीली आवाज दी है। बता दें कि इस सॉन्ग में समर सिंह के साथ मेघा भी नजर आ रही है। ब्लैक सूट में वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। दोनों गाने में जमकर रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे है। बता दें कि इस गाने को इमरान ने लिखा हैं वहीं इसमें म्यूजिक ADR आनंद ने दिया हैं। अबतक इस गाने को 5 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इसे 30 हजार से ज्यादा व्यूज भी मिल गए है।

इसके पहले खबरें थी कि भोजपुरी गाना ‘कमर कमानी बा’ (Kamar Kamani Ba) के वीडियो को SFC Music ने जारी कर दिया है। इस गाने के वीडियो में समर सिंह खास अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, इसके साथ ही अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Bhojpuri Actress Akanksha Dubey) अपनी अलग छाप छोड़ रही हैं। गाने का बोल बहुत ही प्यारा है और इसका वीडियो भी बहुत मजेदार बनाया जा चुका है। इस गाने के वीडियो को एक मिलियन से अधिक  व्यूज मिले हैं और इसे 25 हजार से अधिक लाइक्स मिल गए है। गाने ने यूट्यूब पर हंगामा मचा दिया है। गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्टर उन्हें छोड़ रहे हैं। 

अभिनेत्री ने अपने सिजलिंग (Akanksha Dubey Sizzling Moves) मूव्स भी दिखा दिए है और उनकी कातिल अदाओं ने फैंस के दिलों की धड़कनों  को और भी बढ़ा दिया है। जिसमे देखा जा सकता है कि अभिनेत्री जीन्स और टॉप में तो कभी शॉर्ट्स में नजर आ रही है। आकांक्षा ने कोई पहली बार नहीं सिजलिंग मूव्स दिखाए हैं। वो एक भी अवसर अपने हाथों से जाने नहीं देती हैं। नए गाने में समर सिंह को रिझाते हुए दिखाई दे रहे है।

फिल्म मिली को देख चौड़ा हुआ अर्जुन का सीना, कह डाली ये बात

आखिरकार! जाह्नवी ने खरीद लिया अपने सपनों का घर, कीमत उड़ा देगी आपके होश

रिलीज से पहले ही लीक हुई जान्हवी की फिल्म मिली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -