फिल्म मिली को देख चौड़ा हुआ अर्जुन का सीना, कह डाली ये बात
फिल्म मिली को देख चौड़ा हुआ अर्जुन का सीना, कह डाली ये बात
Share:

बॉलीवुड स्टार जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म मिली (Mili) आज रिलीज कर दी गई है। मूवी को दर्शकों से शुरुआती तौर पर अच्छा रिस्पॉन्स मिलता जा रहा है। प्रोड्यूसर पापा बोनी कपूर की इस फिल्म में अदाकारा जाह्नवी कपूर लीड रोल में दिखाई दे रही है। उनके साथ मूवी में विक्की कौशल के भाई सनी कौशल भी है। ये फिल्म एक लड़की की जिंदगी और मौत के संघर्ष की कहानी है जो फ्रीजर में कैद हो जाती है। मूवी में जाह्नवी कपूर ने इमोशन्स से भरपूर एक असहाय लड़की का रोल प्ले जो अपनी जिंदगी की जंग लड़ती है। इस मूवी को देखने के उपरांत लोग एक्ट्रेस की जमकर तारीफ करने में लगे हुए है। यही नहीं, फिल्म देखने के उपरांत जाह्नवी कपूर के भाई अर्जुन कपूर भी अपनी खुशी बयां करने के खुद को रोक नहीं सके और एक्टर ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर अपनी बहन जमकर तारीफ भी कर दी है।

अर्जुन कपूर ने जाह्नवी कपूर की जमकर तारीफ: मूवी देखने के उपरांत अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर जाह्नवी कपूर संग अपनी फोटोज साझा कर लिखा, 'तुम लगातार मुझे और भी अधिक गर्वित महसूस करवाती रही हो। एक एक्टर के तौर पर तुम्हारी ग्रोथ शानदार है। एक स्टार के तौर पर ये कमाल है। और तुम्हें वो मिलना शुरू हो रहा है जो वास्तव में एक्साइटिंग है। तुम मिली में बेहतरीन थी। क्या कंपा देने वाली अभिनय  की थी। उम्मीद है कि ये शानदार काम करे और तुम्हें वो मिले जिसकी तुम वाकई हकदार हो। तुम्हे ढेर सारा प्यार।' यहां देखें अर्जुन कपूर की ये प्यारी पोस्ट।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

जाह्नवी कपूर ने दिया ये रिएक्शन: अर्जुन कपूर की इस प्यारी पोस्ट पर खुद अदाकारा जाह्नवी कपूर ने भी कमेंट भी कर दिया है। अभिनेत्री ने इस पोस्ट पर कमेंट कर अर्जुन कपूर के लिए लिखा, 'लव यू' जाह्नवी कपूर की ये पोस्ट आप यहां देख पाएंगे।

रिलीज से पहले ही लीक हुई जान्हवी की फिल्म मिली

नए फोटोशूट में कयामत नजर आईं प्रेग्नेंट बिपाशा बसु

जानिए कैसी है Phone Bhoot, कलाकारों ने जीता फैंस का दिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -