इंटरनेट पर छाया नीलकमल सिंह का पार्टी सॉन्ग, यहाँ देंखे VIDEO
इंटरनेट पर छाया नीलकमल सिंह का पार्टी सॉन्ग, यहाँ देंखे VIDEO
Share:

भोजपुरी के जाने माने मशहूर गायक नीलकमल सिंह पार्टी गानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई हिट पार्टी गाने दिए हैं। वीडियोज में उनका लुक एकदम रैपर जैसा होता है। नीलकमल भोजपुरी की बड़ी अभिनेत्रियों संग काम कर चुके हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले अपना गाना 'हीरोइन' नाम से रिलीज किया था। भोजपुरी का यह गाना आज भी खूब सुना जाता है। अभी तक इसे 43 मिलियन (4 करोड़ 30 लाख) से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं।

गाने को नीलकम सिंह ने गाया है। वीडियो में मॉडल संजना मिश्रा हैं जो गाने की धुन पर नाच रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का पार्टी थीम ड्रेस पहनी है। गाने को अरुण बिहारी ने लिखा है तथा म्यूजिक आर जे कांग का है। इसे बिभांशु तिवारी ने निर्देशित किया है। यूट्यूब के सारेगामा हम भोजपुरी चैनल पर गाना 'हीरोइन' 5 दिसंबर को लॉन्च किया गया।

वही इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, 'ल भइया, नीलकमल लेके आ गइले आपन गाना बड़का, लागल बा भरपूर हिप हॉप का तड़का।' कमेंट सेक्शन में एक शख्स ने लिखा, 'भोजपुरी फिल्म जगत के आने वाले बिग स्टार नीलकमल सिंह को ढेर सारा प्यार।' एक शख्स ने कहा, 'रात के डेढ़ बजे इस गाने को सुन रहा हूं तथा मैं इसका एडिक्टेड हो चुका हूं।' इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है।' 

डिलीवरी के बाद कैसी है दीपिका कक्कड़? सामने आई तस्वीर

VIDEO! 'बिग बॉस' में शामिल होने को लेकर उर्फी जावेद ने कह दी ऐसी बात कि हूटिंग करने लोग

आप नहीं जानते होंगे किम के जीवन से जुड़ी हुई ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -