'कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपना ATM बना रखा है, जनता ये बर्दाश्त नहीं करेगी..', बघेल सरकार पर जमकर बरसे अनुराग ठाकुर
'कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपना ATM बना रखा है, जनता ये बर्दाश्त नहीं करेगी..', बघेल सरकार पर जमकर बरसे अनुराग ठाकुर
Share:

रायपुर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज शुक्रवार (20 अक्टूबर) को कहा कि छत्तीसगढ़ में जनता भूपेश बघेल सरकार के कथित घोटालों से तंग आ चुकी है और लोग राज्य को कांग्रेस पार्टी का ATM बनते देख बर्दाश्त नहीं करेंगे। रायपुर में पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि, ''कांग्रेस छत्तीसगढ़ के संसाधनों को लूट रही है और राज्य को पीछे धकेल रही है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस की हार होगी। जनता इसके लिए तैयार है क्योंकि वे राज्य को बर्बाद होते और कांग्रेस पार्टी का एटीएम बनते देख बर्दाश्त नहीं करेंगे।'

अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव की हवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के पक्ष में रही है। उन्होंने कहा कि, "पीएम मोदी ने राज्य के लिए कई योजनाएं सुनिश्चित की हैं। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में कई परियोजनाएं पूरी हो रही हैं और कई का उद्घाटन किया गया है। हवा प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के पक्ष में जा रही है।" कांग्रेस के सत्ता में लौटने पर छत्तीसगढ़ में जाति जनगणना का वादा करने पर केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि, "हमने लोगों को शौचालय उपलब्ध कराए हैं। लोगों को पिछले 30 महीनों से सब्सिडी वाला अनाज मिल रहा है। यह सब जरूरतमंदों को दिया गया। यह कभी भी धर्म और जाति के आधार पर नहीं दिया गया।”

इससे पहले भाजपा ने नवंबर में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार को 40-स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, मनसुख मंडाविया, धर्मेंद्र प्रधान, स्मृति ईरानी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य के नाम भी शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 10 अक्टूबर को 90 सीटों वाली विधानसभा के लिए 85 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा कांग्रेस अब तक 83 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। 

90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा की 20 सीटों के लिए मतदान 7 नवंबर को होगा जबकि शेष 70 सीटों के लिए वोट दूसरे चरण में 17 नवंबर को डाले जाएंगे। छत्तीसगढ़ में वोटों की गिनती चार अन्य चुनावी राज्यों के साथ 3 दिसंबर को होनी है। छत्तीसगढ़ में आदर्श आचार संहिता पहले ही लागू हो चुकी है। 2018 के पिछले विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 90 सीटों में से 68 सीटें जीतकर भारी जनादेश दर्ज किया, जबकि भाजपा सिर्फ 15 सीटों पर दूसरे स्थान पर रही थी।

आयातक से निर्यातक बना भारत ! डिफेंस एक्सपोर्ट में हुआ 23 गुना का जबरदस्त इजाफा, 85 देश खरीद रहे हमारे हथियार

‘विधानसभा चुनाव की नहीं, अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही BJP’, कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने के बाद कमलनाथ ने बोला भाजपा पर हमला

'भारत में आतंकी हमले का खतरा, उच्च स्तर की सावधानी बरतें..', कनाडा ने अपने नागरिकों के लिए जारी किया अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -