आसमान को चीरते हुए अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित हुआ चंद्रयान-3, पीएम मोदी बोले- वैज्ञानिकों के अथक समर्पण और प्रतिभा को सलाम
आसमान को चीरते हुए अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित हुआ चंद्रयान-3, पीएम मोदी बोले- वैज्ञानिकों के अथक समर्पण और प्रतिभा को सलाम
Share:

नई दिल्ली: भारत के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 को आज शुक्रवार (14 जुलाई 2023) को 2:35 बजे सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए ISRO और वैज्ञानिकों को बधाई दी है। वहीं, चंद्रयान 3 के बूस्टर सफलतापूर्वक अलग होकर अंतरिक्ष की कक्षा में चले गए हैं। कमांड सेंटर में पूर्व ISRO चीफ डॉक्टर के सिवान और ISRO के मौजदा प्रमुख एस सोमनाथ समेत तमाम अंतरिक्ष वैज्ञानिक उपस्थित रहे।

 

वहीं, चंद्रयान-3 को अंतरिक्ष में जाता हुआ देखने के लिए केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में पहुँचे। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। फ्रांस दौरे पर गए पीएम मोदी ने इस ऐतिहासिक पल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा। यह प्रत्येक भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊँची उड़ान भरता है। यह अहम उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूँ'

बता दें कि, चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण को देखने के लिए 200 से ज्यादा स्कूली छात्र-छात्राएँ आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पहुँचे। चंद्रयान-3 मिशन को एलवीएम3एम4 रॉकेट के माध्यम से लॉन्च किया गया। ISRO में इस रॉकेट को ‘फैट बॉय’ भी कहा जाता है। भारी उपकरण ले जाने की क्षमता के चलते इसे यह नम दिया गया है।

चाँद पर तिरंगा! ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हुआ चंद्रयान-3, श्रीहरिकोटा से ISRO ने किया लॉन्च

यूपी सरकार और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के बीच हुआ अहम करार, सीएम योगी बोले- स्किल और स्केल दोनों बनाएंगे बेहतर

लीजन ऑफ ऑनर: फ्रांस ने भी PM मोदी को दिया अपना सर्वोच्च सम्मान, आज तक किसी भारतीय पीएम को नहीं मिला ये अवार्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -