लीजन ऑफ ऑनर: फ्रांस ने भी PM मोदी को दिया अपना सर्वोच्च सम्मान, आज तक किसी भारतीय पीएम को नहीं मिला ये अवार्ड
लीजन ऑफ ऑनर: फ्रांस ने भी PM मोदी को दिया अपना सर्वोच्च सम्मान, आज तक किसी भारतीय पीएम को नहीं मिला ये अवार्ड
Share:

पेरिस: पीएम नरेंद्र मोदी को फ्रांस ने अपने देश के सर्वोच्च सम्मान लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय पीएम हैं। बता दें कि लीजन ऑफ ऑनर पूरे विश्व के चुनिंदा प्रमुख नेताओं और प्रतिष्ठित हस्तियों को मिला है। इनमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुट्रोस बुट्रोस-घाली सहित अन्य दिग्गज शामिल हैं।

बता दें कि, फ्रांस द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया जाने वाला यह सम्मान उन्हें विभिन्न देशों द्वारा दिए गए शीर्ष अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों और सम्मानों की सूची में शामिल हो गया है। इससे पहले पीएम मोदी को जून 2023 में मिस्र द्वारा ऑर्डर ऑफ द नाइल, मई 2023 में पापुआ न्यू गिनी द्वारा कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू, मई 2023 में कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी, मई 2023 में पलाऊ गणराज्य द्वारा एबाकल पुरस्कार से नवाज़ा गया था।

इससे पहले, 2021 में भूटान ने ड्रुक ग्यालपो, 2020 में अमेरिकी सरकार द्वारा लीजन ऑफ मेरिट, 2019 में बहरीन द्वारा किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां, 2019 में मालदीव द्वारा ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन, रूस द्वारा ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू पुरस्कार, 2019 में यूएई द्वारा ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड, 2018 में ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवॉर्ड, 2016 में अफगानिस्तान द्वारा स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान और 2016 में सउदी अरब द्वारा ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया गया था।

वहीं, इससे पहले पीएम मोदी के सम्मान में एलिसी पैलेस में एक शाही डिनर का आयोजन किया गया। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने आधिकारिक आवास एलिसी पैलेस में पीएम मोदी की मेजबानी की। पीएम मोदी दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर गुरुवार को पेरिस पहुंचे थे। प्रधानमंत्री का हवाई अड्डे पर फ्रांस की पीएम एलिजाबेथ बोर्न ने भव्य स्वागत किया।

बीजिंग की भुतहा बस, जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी ?

'दुनिया को सद्भावना सिखाने वाले भारतीय दर्शन और परंपरा को मेरा नमन..', भारत का मुरीद हुआ ‘मुस्लिम वर्ल्ड लीग’

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले भगवान तिरुपति की शरण में ISRO, मिशन की सफलता के लिए माँगा आशीर्वाद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -