चंद्र ग्रहण पर ग्रहों की चाल से बन रहा अशुभ संयोग, इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव
चंद्र ग्रहण पर ग्रहों की चाल से बन रहा अशुभ संयोग, इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव
Share:

साल का आखिरी चंद्रग्रहण देव दीपावली पर लगने वाला है। जी हाँ और यह चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगने वाला है। आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण 08 नवंबर 2022 को लगने जा रहा है और यह भारत में दिखाई देगा। वहीं ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के दिन ग्रहों की विशेष स्थिति बनने से अशुभ संयोग बन रहा है।

आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण के दिन ग्रहों के सेनापति मंगल, शनि, सूर्य और राहु आमने-सामने होंगे। तुला राशि पर सूर्य, चंद्रमा, बुध व शुक्र की युति बन रही है। वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार, शनि कुंभ राशि में पंचम और मिथुन राशि में नवम भाव पर मंगल की युति से अशुभ संयोग बन रहा है। ग्रहों की इस स्थिति की वजह से चंद्र ग्रहण पर अशुभ संयोग बन रहा है।

हाथों में शुभ होता है इन निशान का होना, मिलता है राजयोग

इसी के साथ शनि व मंगल के आमने-सामने होने से षडाष्टक योग, नीचराज भंग और प्रीति योग का निर्माण हो रहा है। वहीं ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ राशि के जातकों को बहुत संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इसी के साथ चंद्र ग्रहण के समय मंगल और देवगुरु बृहस्पति वक्री अवस्था में होंगे और किसी भी ग्रह की वक्री अवस्था का अर्थ उसकी उल्टी चाल से होता है।


आपको यह भी बता दें कि साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत समेत उत्तरी-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के कई हिस्सों में नजर आएगा। इसके अलावा साल का आखिरी व दूसरा चंद्र ग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप और अफ्रीका महाद्वीप में नजर नहीं आएगा।

किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव- चंद्र ग्रहण पांच राशियों पर सबसे ज्यादा असर डालेगा। जी दरअसल ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ग्रहण काल में वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को बहुत संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जी हाँ और इस दौरान इन राशि वालों को आर्थिक, मानसिक, शारीरिक, करियर व सेहत के लिए नुकसान झेलना पड़ सकता है।

चंद्र ग्रहण का समय- भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को शाम 05 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और शाम 06 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 09 बजकर 21 मिनट से आरंभ होगा और शाम 06 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा।

कब है कार्तिक पूर्णिमा? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और क्या करें?

नवंबर महीने में हैं कौन-कौन से त्यौहार, यहाँ देखिये पूरी लिस्ट

पवन और पत्नी के बीच बढ़ा विवाद..मामला कोर्ट में हुआ दाखिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -