कब है कार्तिक पूर्णिमा? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और क्या करें?
कब है कार्तिक पूर्णिमा? जानिए सही तारीख, शुभ मुहूर्त और क्या करें?
Share:

कार्तिक पूर्णिमा, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है। जी हाँ और कार्तिक का यह महीना पूर्ण रूप से भगवान विष्णु को समर्पित है। आप सभी को बता दें कि कार्तिक के महीने की पूर्णिमा को वर्ष में सबसे पवित्र पूर्णिमाओं में से एक माना जाता है। इसी के साथ कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरा पूर्णिमा या गंगा स्नान के नाम से भी जाना जाता है। इस पूर्णिमा को त्रिपुरा पूर्णिमा इसलिए कहते हैं क्योंकि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था। आपको बता दें कि इस बार कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर 2022 मनाई जाएगी। जी हाँ और मान्यता के अनुसार, इस दिन विष्णु भगवान के मत्सयावतार का भी जन्म हुआ था। 


कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त- कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 07 नवंबर की शाम 04 बजकर 15 मिनट से हो रही है। इसका समापन 08 नवंबर की शाम 04 बजकर 31 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा इस बार 08 नवंबर को ही मनाई जाएगी। 

एकादशी के दिन तुलसी को नहीं अर्पित करना चाहिए जल, वरना होगा अनर्थ

कार्तिक पूर्णिमा का महत्व- जी दरअसल लोग इस दिन सत्यनारायण व्रत रखते हैं लेकिन चंद्र ग्रहण के कारण इस बार चतुर्दशी तिथि को व्रत रखा जाएगा। जी हाँ और इस दिन दान कार्य सबसे फलदायी माना जाता है, इसलिए लोगों को जरूरतमंद और गरीब लोगों को भोजन और कपड़े दान करना चाहिए। कहा जाता है कार्तिक पूर्णिमा के इस शुभ दिन पर देव दिवाली भी बहुत भव्यता के साथ मनाई जाती है। वहीं जैन लोग इस दिन को 'जैन फेस्टिवल ऑफ लाइट' के रूप में भी मनाते हैं। इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा का दिन गुरु नानक देव की जयंती का प्रतीक है और इसे गुरु नानक जयंती या गुरुपर्व के रूप में मनाया जाता है और वे भी गुरु नानक जी की पूजा करने के लिए अपने गुरुद्वारा जाते हैं, इसलिए यह दिन सभी के लिए एक विशेष महत्व रखता है।


कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करें - कार्तिक पूर्णिमा की तिथि भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए विशेष है। जी हाँ और इस दिन लोग भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर उनकी कृपा प्राप्त करते हैं। इसी के साथ इस दिन गंगा नदी में भी स्नान करना चाहिए। कहा जाता है गंगा स्नान करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और हर मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुश को हाथ में लेकर स्नान करना शुभ माना जाता है। जी दरसल ऐसी मान्यता है कि इस दिन स्नान करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसी के साथ ही स्वास्थ्य का वरदान भी मिलता है। यही कारण है कि लोग इस दिन पवित्र नदी में कुश का स्नान करते हैं। इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के पौधे को जल अर्पित करना और दीपक जलाना शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के पास दीपक जलाएं और माथे पर तिलक के रूप में तुलसी की जड़ की मिट्टी लगाना शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है।

5 नवंबर को है तुलसी विवाह, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, सामग्री और मंत्र

आज देवउठनी एकादशी पर भूल से भी ना करें ये काम, होगा महापाप

आज जरूर करें श्री विष्णु और माता तुलसी की यह आरती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -