आसमान छू रही है चांदनी, भोजपुरी की नई एल्बम क्‍वीन
आसमान छू रही है चांदनी, भोजपुरी की नई एल्बम क्‍वीन
Share:

भोजपुरी सिनेमा उद्योग में इन दिनों चांदनी सिंह के सितारे बुलंदियों पर हैं, तभी तो वे जिस प्रोजेक्‍ट में इंट्री करती हैं वह सुपर हिट हो जाता है. यही वजह है कि सावन के महीने में पवन सिंह के साथ सुपर स्‍टार पवन सिंह के साथ आई चांदनी का नया एल्बम गौरा तनि हंसि दा न को महज एक ही दिन में 20 लाख बार देखा जा चुका है. अंदाजा लगाया जा सकता है कि चांदनी की लो‍कप्रियता भोजपुरिया सिने प्रेमियों के बीच तेजी से बढ़ रही है. बता दें कि इस एल्बम में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भगवान शंकर के रुप में आकर गौरा के रुप में चांदनी सिंह को मनाने का प्रयास करते हैं. अलबम को लेकर चांदनी सिंह भी काफी उत्साहित हैं. चांदनी का कहना है कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ काम करना उनका ड्रीम था, जो सावन महीने में अब जाकर पूरा हो गया है. 

VIDEO : खेसारीलाल और प्रियंका का धोवल बारू दूध से...

इस एल्बम की शूटिंग मुंबई के मड आईलेंड में की गयी, इसे देवेन्द्र तिवारी ने निर्देशित किया है. वहीं चांदनी एक बार फिर से सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव के साथ ‘डोली में गोली मार देव’ के सिक्‍वल डोली में गोली मारदेव– 2 में नजर आने वाली हैं. जहां इस गाने से 2 साल पहले चांदनी सिंह‍ भोजपुरी म्‍यूजिक वर्ल्‍ड में सनसनी बनकर उभरी थी और अब इसके सिक्‍वल में वे एक बार फिर से खेसारीलाल यादव के साथ धमाल मचाने को तैयार है. 

सामने आया सनकी दरोगा का एक और लुक, रिलीज डेट भी तय

इसका निर्माण खेसारी म्‍यूजिक वर्ल्‍ड के तहत हुआ है. इससे पहले चांदनी सिंह ने खेसारीलाल यादव के साथ पलंग करे चोएं चोएं और ‘मिलते मरद हमको भूल गइले’ से तहलका मचा दिया था. चांदनी सिंह के बारे में दिलचस्प बात यह है कि वह यू ट्यूब की सनसनी हैं और सभी सितारों के साथ वे इन दिनों काम करती हुई नजर आ रही हैं. 

यह भी पढ़ें...

 

लॉन्च हुआ मोनालिसा की ‘दुल्हन चाही पाकिस्तान से-2' का ट्रेलर

पूरे देश ने माना खेसारीलाल-काजल के संघर्ष का लोहा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -