देश के इन राज्यों में आज भी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया नया अपडेट
देश के इन राज्यों में आज भी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया नया अपडेट
Share:

नई दिल्ली: पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी है। शीतलहर एवं कोहरे ने लोगों की समस्या बढ़ा दी है। देश के कई भागों में हल्की से मध्यम वर्षा भी हो चुकी है। वहीं, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में लोग ठंड एवं शीतलहर की मार झेल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, एक ट्रफ रेखा दक्षिणी श्रीलंका से उत्तरी तमिलनाडु तट तक फैली हुई है। वहीं, दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अतिरिक्त उत्तरी पंजाब एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों पर पर भी एक चक्रवात बना हुआ है, जिसके कारण मौसमी गतिविधियों में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। 

दिल्ली में ठंड के साथ शीतलहर का दौर जारी है। शहर के कुछ भागों में कोल्ड डे के हालात बने हुए है, जिसके कारण ट्रेनें और फ्लाइट्स अपने तय समय से देरी से चल रही हैं। IMD के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं,अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लखनऊ में इस पूरे सप्ताह न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। कोहरे की वजह से लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर से गुजरने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड एवं बिहार में कुछ भागों में बहुत घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। पंजाब के कुछ क्षेत्रों में अगले 24 घंटे तक कोल्ड से लेकर सीवियर कोल्ड रहने की संभावना है। वहीं, राजस्थान में 10 जनवरी को एक-दो जगहों पर कोल्ड डे रहेगा। पश्चिमी हिमालय के ऊपरी क्षेत्रों पर बर्फबारी तथा बारिश होने का अनुमान है। गोवा एवं मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अतिरिक्त तमिलनाडु, केरल और तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, लक्षद्वीप एवं दक्षिणी आंध्र प्रदेश में मध्यम बारिश होने का अनुमान है।  

'मुबारक हो लाला..', शमी को अर्जुन अवार्ड मिलने पर विराट कोहली ने अनोखे अंदाज में दी बधाई

एक बेहिजाबी हिन्दू को वहां जाने कैसे दिया ? स्मृति ईरानी के 'मदीना' दौरे पर भड़के इस्लामवादी, सऊदी अरब को कहा भला-बुरा

नया एयरपोर्ट, लड़ाकू विमानों की तैनाती..! मालदीव तो छोड़ो, लक्षद्वीप में अलग ही तैयारी कर रही है भारत सरकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -