इन राज्यों में बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया नया अपडेट
इन राज्यों में बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया नया अपडेट
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत में इन दिनों ठंड के साथ घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मध्य एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश में इसी हफ्ते बारिश के आसार भी हैं। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, अरब सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अतिरिक्त पूर्वोत्तर बिहार के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। ऐसा ही एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा के आस-पास के क्षेत्रों पर भी बना हुआ है। वहीं, एक ट्रफ लाइन यूपी के मध्य हिस्सों से दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश के निचले स्तर तक फैली हुई है।

मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश में वर्षा का अनुमान है। देश के दक्षिणी प्रदेशों में भी बारिश हो चुकी है। पंजाब, राजस्थान के कुछ भागों, हरियाणा एवं उत्तरी मध्य प्रदेश में कई जगहों पर कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे के हालात बने हुए है। वहीं, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाया हुआ है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर बर्फबारी या बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि जनवरी में इन राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में बर्फबारी हो सकती है।

वही बात यदि दिल्ली के मौसम की करें तो IMD के अनुसार, यहां हफ्तेभर से शीतलहर चल रही है, जिसके कारण राजधानी में ठिठुरन बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय कोहरा की धुंध देखने को मिलती है। जिसकी वजह से विजिबिलिटी घटकर 25 से 200 मीटर के बीच पहुंच रही है। कोहरे के कारण ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी हर दिन प्रभाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। वहीं, अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। राजधानी में पूरे सप्ताह कोहरा छाया रहेगा। इसके अतिरिक्त 9 जनवरी को बारिश का भी अनुमान है।

रणजीत हनुमान की प्रभात फेरी में युवक की हत्या कर फरार हुए बदमाश, मची हलचल

परिवार संग गुजरात से अयोध्या जा रहे शख्स ने ट्रेन में ही तोड़ा दम, 13 घंटे तक यात्रियों ने शव के साथ किया सफर

'बीमार पड़ोगे तो अस्पताल जाओगे न, मंदिर जाओगे तो वहां उल्टा दान मांग लेंगे...', राम मंदिर पर बोले तेजस्वी यादव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -