पूर्वोत्तर से केंद्र वापस ले सकता है अपना सुरक्षा बल
पूर्वोत्तर से केंद्र वापस ले सकता है अपना सुरक्षा बल
Share:

गुवाहाटी : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज पूर्वोत्तर क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। जिसमें कहा गया है कि क्षेत्र से केंद्रीय सुरक्षा बलों में कटौती की जा सकती है। यही नहीं मामले में पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें कहा गया कि सुरक्षाबलों के विभाग की समीक्षा की जाने की जरूरत है। उन्होंने पूर्वोत्तर के राज्यों से आॅडिट करने की अपील करते हुए कहा कि यदि इन राज्यों को केंद्रीय बल की जरूरत होगी तो केंद्रीय बल उन्हें उपलब्ध करवाया जाएगा। पूर्वोत्तर क्षेत्रों से केंद्रीय सुरक्षा बलों को हटाए जाने के फैसले को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यहां की यात्रा पर बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिहाज से माहौल हल्का किए जाने की जरूरत है। इसके लिए स्क्यिोरिटी फोर्सेस को यहां से हटाया जा सकता है। जहां आसाम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में तनाव समाप्त हो गया है वहीं मणिपुर में शांति की उम्मीद है।

ऐसे में भारत और म्यांमार की सीमा पर माओवादी तनाव से निपटने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इस दिशा में एक समिति बनाकर समस्या का हल खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि भारत और म्यांमार से सटे ढाई सौ से अधिक गांवों के निवासी उग्रवादियों की दया पर जीते हैं। यहां किसी तरह की सुरक्षा नहीं है। यही स्थिति भारत और भूटान के बीच विभाजित सीमा के निकट भी देखने को मिलती है। यह चिंता का एक बड़ा कारण है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य अपने क्षेत्रों के लिए सशक्त होंगे और केंद्र इन राज्यों को हर संभव सहायता करेगा। उनका कहना था कि सीमा के समीप निवास करने वाले ग्रामीणों को हम नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -