कांग्रेस ने ही किया डाॅ. मनमोहन सिंह का अपमान
कांग्रेस ने ही किया डाॅ. मनमोहन सिंह का अपमान
Share:

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस की आलोचना की है। उनका कहना था कि कांग्रेस ने सदैव देश को लूटने का प्रयास किया, इतना ही नहीं कांग्रेस सद्भावना की राजनीति नहीं करती है। कांग्रेस ने तो खुद ही पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ. मनमोहन सिंह का अपमान किया। उन्होंने कहा कि जब वे अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे थे उसी समय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उनका अपमान करते हुए अध्यादेश को फाड़कर फैंक दिया।

इस तरह से उनका अपमान हुआ। प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी की मंशा उनका तिरस्कार करने की नहीं थी। उन्होंने तो व्यंग स्वरूप इस तरह की बात कही। नोटबंदी जो कि कालेधन के विरूद्ध बड़ा अभियान था इसे यदि संगठित लूट कहा जाएगा तो फिर इसका उत्तर तो मिलेगा ही। रविशंकर प्रसाद द्वारा अलग अलग प्रधानमंत्री के कार्यकाल को लेकर चर्चा की।

उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हाराव, चरण सिंह, इंद्रकुमार गुजराल के साथ जो भी किया वह कांग्रेस ने किया। उनका भी अपमान हुआ। पीवी नरसिम्हाराव ने तो कोंग्रेस को इतने वर्ष दिए। उन्होंने बहुत काम किया लेकिन उनकी मृत्यु के दौरान उनकी पार्थिव देह को कांग्रेस भवन परिसर तक लाने नहीं दिया गया। आखिर यह दिवंगत नेताओं का अपमान नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत रत्न के मामले में राजनीति की और भेदभाव किया।

ये भी पढ़े -

PM मोदी का भाषण सुन संसद छोड़ भागी कांग्रेस, अब कहा- बहिष्कार करेंगे

आतंकी हमलों को रोकने में नाकाम रही है केंद्र सरकार

5.28 की लैंबोरगिनी से विवाद में घिरे मुलायम के बेटे

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -