'CBI और ED अब पिंजरे के तोते नहीं रहे..', मुख़्तार अब्बास नकवी का बड़ा बयान
'CBI और ED अब पिंजरे के तोते नहीं रहे..', मुख़्तार अब्बास नकवी का बड़ा बयान
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार (23 सितंबर, 2022) को कहा कि CBI और ED अब “पिंजरे के तोते” नहीं हैं, बल्कि अब “कानून के रत्न” बन चुके हैं, जो बगैर किसी पूर्वाग्रह के अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। बता दें कि, मई, 2013 में कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला मामले में CBI जांच की प्रगति रिपोर्ट में सरकार के हस्तक्षेप पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने सरकार और जांच एजेंसी दोनों को कड़ी फटकार लगाई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि CBI पिंजरे में बंद ऐसा तोता बन गई है, जो अपने मालिक की बोली बोलता है। यह ऐसी अनैतिक कहानी है, जिसमें एक तोते के कई मालिक हैं। बता दें कि, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और रामपुर में शुक्रवार (23 सितंबर, 2022) को मीडिया से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सरकार पर जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का इल्जाम लगाने के लिए विपक्षी दलों को फटकार लगाई थी।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सवाल उठाने वाले खुद गलत काम करने के लिए कटघरे में हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ये ‘भ्रष्टाचार के चैंपियन’ आज मुश्किल में हैं, इसलिए वे एजेंसियों के खिलाफ बेबुनियाद बयान दे रहे हैं।

'ग़जनी, गोरी, मुगलों ने भी हिन्दुओं की हत्या की, लेकिन..', ब्रिटेन में हिन्दू विरोधी हिंसा पर भड़के स्वामी

अयोध्या: सीएम योगी के मंदिर पर शुरू हुई सियासत, भड़के अखिलेश यादव

उद्धव गुट को मिली कामयाबी, कोर्ट ने सुनाया ये बड़ा फैसला

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -