अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, पूरा परिवार लापता
अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, पूरा परिवार लापता
Share:

मेरठ : बीते दिनों हुए बड़े हादसे के चंद दिनों बाद ही मंगलवार सुबह फिर से एक कार गंगनहर में डूब गई। प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग अभी लापता हैं। पुलिस मौके पर मौजूद है। वहीं बचाव टीम को भी लगाया गया है। यह भीषण हादसा मेरठ से सटे सरधना क्षेत्र के नजदीक हुआ। बताया जा रहा है कि कार में कुल छह लोग सवार थे जो सरधना के सलावा क्षेत्र के रहने वाले हैं। 

कई लोग लापता हुए 

प्रत्यशदर्शियों ने बताया कार सवार लोग मुरादनगर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान अचानक नियंत्रण खो जाने के कारण कार नहर में समा गई। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य किया गया। जानकारी अनुसार तीन लोगों को नहर से बाहर निकाला गया और कंकरखेड़ा के कैलाशी अस्पताल पहुंचाया यहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंगनहर में अभी एक महिला समेत कई लोग लापता है। वहीं एक बच्ची व महिला को सुरक्षित बचा लिया गया।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस की माने तो सलावा गांव के रहने वाले हुकुमसिंह का परिवार कार में सवार होकर हापुड़ के अतरौली गांव में तेहरवीं में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस बताया हुकुम सिंह पुत्र राकेश, अनिल पुत्र हुकुम सिंह व सीमा पत्नी संजय नहर में डूबने से मौत हो गई है। जबकि हुकुम सिंह की पत्नी माया व उसकी एक साल की बच्ची परी को सुरक्षित बचा लिया गया। सुनील की पत्नी राधा अभी भी लापता हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी एचआरटीसी की बस, 38 घायल

एक साथ कई भाषाओँ में रिलीज़ होगी ' द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर'

जम्मू कश्मीर: नाले में गिरी जवानों को लेकर जा रही बस, एक की मौत 24 घायल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -