अनियंत्रित होकर खाई में गिरी एचआरटीसी की बस, 38 घायल
अनियंत्रित होकर खाई में गिरी एचआरटीसी की बस, 38 घायल
Share:

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की गांव में एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 38 लोगों के घायल होने की सूचना है। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एचआरटीसी बस मांझू से अर्की जा रही थी। इसी दौरान आगे से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

38 लोग सवार थे

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार हादसा मांझू के पास हुआ है। हादसे के समय बस में 38 लोग सवार थे। दो गंभीर घायलों को आईजीएमसी भेजा गया है। जबकि 36 घायलों को अर्की अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना के अनुसार हादसा सुबह के समय हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। 

पुलिस डीएसपी दाड़लाघाट ने बताया बस के खाई में गिरने की पुष्टि की है। वही उन्होंने कहा कि घायलों को अर्की अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वही आपको जानकारी के लिए बता दे  हिमाचल में इससे पहले भी कई ऐसे बस हादसे हो चुके है जिसमे कई लोग मरे गए व कई घायल हो गए.

बस ना रोकने पर युवकों ने किया ड्राइवर का ऐसा हाल

रात 1:30 बजे अकेले सुनसान सड़क पर बस से उतरी लड़की, साथ उतर गए ड्राइवर कंडक्टर और...

जम्मू कश्मीर: नाले में गिरी जवानों को लेकर जा रही बस, एक की मौत 24 घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -